30th September 2026

BREAKING NEWS

नौकरी, व्यापार और प्रेम में क्या रहेगा दिन का हाल? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

ज्यादातर जिलों के डिप्टी कलेक्टर बदले

पुलिस ने शुरू की जांच

पेंशनरों और वनांचल के ग्रामीणों को पुलिस ने किया साइबर अपराधों से जागरूक

BSP स्क्रैप चोरी केस में अब CBI करेगी जांच, सरकार ने जारी की अधिसूचना

Advertisment

गरबा विवाद : हिंदू संगठनों ने एल्विश यादव-अंजलि अरोड़ा के पोस्टर जलाए, अश्लीलता फैलाने का आरोप

Media Yodha Desk Sat, Sep 27, 2025

अंबिकापुर : शहर में आयोजित हो रहे गरबा उत्सव को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है। स्थानीय हिन्दू संगठन ने इस गरबा आयोजन का विरोध शुरू कर दिया है। विरोध का कारण बताया जा रहा है कि गरबा में बुलाये जा रहे सेलिब्रिटी एल्विश यादव और अंजली अरोरा को लेकर संगठन असंतुष्ट है। क्यों हुआ ये बड़ा विवाद जाने के लिए निचे पढ़िये।

हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने एल्विश यादव और अंजली अरोरा की फोटो में आग लगाकर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। शहर के प्रमुख स्थानों में ये प्रदर्शन किया गया, जिसमें संगठन ने गरबा में इन दोनों सेलिब्रिटी के शामिल होने पर कड़ा विरोध जताया।

घड़ी चौक पर एकत्रित हुए प्रदर्शनकारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए गरबा आयोजकों से इन सेलिब्रिटीज को कार्यक्रम से हटाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ऐसे लोग जो उनकी संस्कृति और परंपराओं का सम्मान नहीं करते, उन्हें गरबा जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन