12th May 2026

BREAKING NEWS

रायपुर में कल आरसीबी vs केकेआर का महामुकाबला, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी कोलकाता

प्रदूषण फैलाने वालों पर बड़ा एक्शन! 25 उद्योगों पर गिरी गाज, 79 लाख से ज्यादा का जुर्माना

नीट की परीक्षा रद्द होने के बाद क्या होगा? दोबारा फॉर्म भरना पड़ेगा या नहीं, यहां जानें हर अपडेट

विधायक देवेंद्र समेत 17 लोगों पर FIR, कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता के बीच हुआ था विवाद

20 मई को देशव्यापी दवा व्यापार बंद, रायपुर में नहीं खुलेंगे मेडिकल स्टोर

Advertisment

Heroin Smuggling In India : छत्तीसगढ़ पुलिस ने पकड़ा पाकिस्तान बॉर्डर पर हेरोइन का मास्टरमाइंड, ड्रोन से हो रही थी ड्रग सप्लाई

Media Yodha Desk Sun, Feb 15, 2026

Heroin Smuggling In India : बिलासपुर पुलिस को नशीले पदार्थों के सप्लायर मास्टरमाइंड को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है. बिलासपुर पुलिस ने पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 34 ग्राम हेरोइन बरामद की थी. जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पंजाब के तरनतारन जिले से मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जिस गांव से आरोपी पकड़ा गया है, वह भारत-पाक सीमा से महज 200 मीटर दूर है. जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पंजाब में नशीले पदार्थ गिराए जाते हैं, जिन्हें बाद में अलग-अलग राज्यों में खपाया जाता है. इसी नेटवर्क के जरिए बिलासपुर तक हेरोइन पहुंच रही थी.

कुछ दिन पहले चकरभाठा पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों से 34 ग्राम हेरोइन जब्त की गई थी. गिरफ्तार आरोपियों में मोहित हिंदूजा (32), करन दीप सिंह (29) और आर. रजिंदर कुमार (35) शामिल थे. पूछताछ में खुलासा हुआ था कि करन दीप सिंह दूसरे राज्य से मादक पदार्थ लाकर मोहित हिंदूजा को देता था, और अपने साथी रजिंदर कुमार के साथ मिलकर ऊंचे दामों पर बेचता था. तीनों आरोपियों को जेल भेजकर पुलिस मामले की गहन जांच कर रही थी.

पंजाब कनेक्शन: मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

विवेचना के दौरान पुलिस को हेरोइन सप्लाई चेन का अहम सुराग मिला. इसके बाद टीम पंजाब के तरनतारन जिले पहुंची और थाना खेमकरण क्षेत्र से मुख्य तस्कर बाला उर्फ बलराम सिंह सनियारे (63) को गिरफ्तार किया. आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर बिलासपुर लाया जा रहा है और अलग से एनडीपीएस कोर्ट में पेश किया जाएगा. पुलिस टीम आरोपी को ट्रेन के जरिए बिलासपुर ला रही है. बताया जा रहा है कि जिस क्षेत्र से आरोपी पकड़ा गया है, वह अंतरराष्ट्रीय सीमा से बेहद करीब है. जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से पंजाब में नशीले पदार्थ गिराए जाते हैं, जिन्हें बाद में देश के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई किया जाता है.

होली से पहले सख्ती, सूखे नशे पर फोकस

पुलिस सूत्रों के अनुसार, होली पर्व को देखते हुए इस बार विशेष सतर्कता बरती जा रही है. शराब और गांजा के साथ-साथ ‘सूखे नशे’ यानी हेरोइन व सिंथेटिक ड्रग्स पर भी पैनी नजर रखी जा रही है. आशंका है कि त्योहार से पहले बड़ी खेप बिलासपुर पहुंच सकती है, जिसे आयोजनों और पार्टियों में खपाने की कोशिश हो सकती है. पुलिस संदिग्धों पर नजर रख रही है और लगातार पूछताछ व निगरानी अभियान चला रही है. अधिकारियों का कहना है कि बाहरी राज्यों से जुड़े नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और जरूरत पड़ने पर अन्य राज्यों में भी दबिश दी जाएगी.

ट्रांजिट रिमांड पर बिलासपुर लाया जा रहा आरोप

मामले में सीएसपी सिविल लाइन निमितेश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पंजाब से मुख्य सप्लायर की पहचान हुई. हमारी टीम ने तरनतारन जिले के खेमकरण क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार किया है, और उसे ट्रांजिट रिमांड पर बिलासपुर लाया जा रहा है. पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन