27th July 2026

BREAKING NEWS

PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो, आज होगा कठोर कानून लागू

अगले 4 दिन छत्तीसगढ़ पर मेहरबान रहेगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ के इस जिले में जल्द शुरू होगा 'अन्नपूर्णा' ग्रेन एटीएम, अब मशीन से मिलेगा राशन, जानिए कैसे करेगा काम

छत्तीसगढ़ में प्लेसमेंट कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल, 6-7 अगस्त को सरकारी कामकाज होगा प्रभावित

मेष राशि वालों की चमकेगी किस्मत, सिंह राशि को रखना होगा धैर्य, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Advertisment

CG Rain Update : अगले 4 दिन छत्तीसगढ़ पर मेहरबान रहेगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Media Yodha Desk Mon, Jul 27, 2026

CG Rain Update: छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक मानसूनी गतिविधियां तेज रहने वाली है. रविवार को कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, तो एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज हुई. अब तक सामान्य से 20 प्रतिशत कम पानी गिरा है. मौसम विभाग ने सोमवार को अधिकांश हिस्सों में मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है. वहीं कुछ स्थानों पर जोरदार बारिश हो सकती है. राजधानी का तापमान शनिवार को 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, लेकिन रविवार को हल्की बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया. बारिश के बाद तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली.

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई. रायपुर के अलावा बसना, सरायपाली, सोनाखान, पिथौरा, बिलाईगढ़, सारंगढ़, बगीचा और कोरबा सहित अन्य क्षेत्रों में भी बारिश होने से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई. प्रदेश में रविवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी 23 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया.

प्रदेश के कई इलाकों में आज बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली में तेज हवाएं, मध्यम बारिश और आकाशिय बिजली गिरने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में भी बादल गरजने-चमकने, आकाशीय बिजली, 30-40 किमी रफ्तार से हवा चलने और बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में यलो अलर्ट जारी किया है.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम

रायपुर और आसपास के इलाकों में आज मौसम विभाग ने बादल गरने चमकने के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है. अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन