12th May 2026

BREAKING NEWS

12 मई 2026 मंगलवार को सिंह राशि के हो सकते हैं हाथ पीले और वृश्चिक को मिलेगा भवन-वाहन सुख, जानें आज का राशिफल

गलत सीमांकन से भड़के ग्रामीण, आरआई-पटवारी को बनाया बंधक; पुलिस केस दर्ज

राजधानी रायपुर में बड़ी चोरी, ज्वेलरी शॉप से करोड़ों के सोने-चांदी के गहने पार

5 लाख की इनामी महिला नक्सली ने डाले हथियार, छत्तीसगढ़-आंध्र बॉर्डर पर थी एक्टिव

रायपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी का बड़ा खुलासा, पैनल बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

Advertisment

Chhattisgarh Weather Update : मार्च की शुरुआत में छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, पारा बढ़ा 4 डिग्री तक

Media Yodha Desk Mon, Mar 2, 2026

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में मार्च के पहले ही दिन गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. राजधानी रायपुर सहित अन्य जिलों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है. इसके बाद मौसम विभाग ने तापमान स्थिर रहने की उम्मीद जताई है. वहीं न्यूनतम तापमान में आने वाले सात दिनों तक कोई खास बदलाव के संकेत नहीं हैं. फिलहाल पूरे प्रदेश का मौसम शुष्क बना हुआ है और अगले कुछ दिनों में भी इसी तरह का शुष्क मौसम रहने की संभावना जताई गई है.

पिछले 24 घंटों के मौसम के अनुमान के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कहीं भी बारिश नहीं हुई. रायपुर में सबसे ज्यादा तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अंबिकापुर में सबसे कम अधिकतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में राज्य का अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की उम्मीद है. हालांकि कुछ समय के बाद तापमान स्थिर रहने की उम्मीद है. इससे दिन में गर्मी और बढ़ सकती है.

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले सात दिनों तक प्रदेश में रात के न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है. इस वजह से सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस की जा सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रायपुर में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान  12.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया. इससे साफ पता चलता है कि उत्तरी छत्तीसगढ़ में रात में ठंड बनी हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज राज्य में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है. आज के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन