12th May 2026

BREAKING NEWS

रायपुर में कल आरसीबी vs केकेआर का महामुकाबला, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी कोलकाता

प्रदूषण फैलाने वालों पर बड़ा एक्शन! 25 उद्योगों पर गिरी गाज, 79 लाख से ज्यादा का जुर्माना

नीट की परीक्षा रद्द होने के बाद क्या होगा? दोबारा फॉर्म भरना पड़ेगा या नहीं, यहां जानें हर अपडेट

विधायक देवेंद्र समेत 17 लोगों पर FIR, कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता के बीच हुआ था विवाद

20 मई को देशव्यापी दवा व्यापार बंद, रायपुर में नहीं खुलेंगे मेडिकल स्टोर

Advertisment

CG Weather Update : रायपुर से जगदलपुर तक बढ़ी गर्मी, छत्तीसगढ़ में ठंड का असर हुआ गायब

Media Yodha Desk Mon, Feb 16, 2026

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के तापमान में फिलहाल हर दिन बढ़ोत्तरी हो रही है, जिससे यहां ठंड का असर खत्म हो गया है. मौसम विभाग ने बताया कि अब उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में भी तापमान बढ़ना शुरू हो गया है, जबकि दक्षिण छत्तीसगढ़ में पहले से ही तापमान में बढ़ोत्तरी की वजह से यहां अब गर्मी शुरू हो चुकी है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल ठंड का असर अब नहीं बढ़ेगा और फरवरी के आखिरी हफ्ते तक गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा. सबसे ज्यादा तापमान रायपुर में 32.9 डिग्री तक दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 1.7 डिग्री तक ज्यादा है. इसके अलावा सबसे कम तापमान अंबिकापुर में दर्ज किया गया है, यहां का तापमान 9.8 डिग्री था, लेकिन अब यहां भी दोपहर में मौसम हल्का गर्म होना शुरू हो गया है. 

छत्तीसगढ़ में गर्मी शुरू 

मौसम विभाग ने बताया कि फरवरी के आखिरी हफ्ते तक छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा. क्योंकि प्रदेश में मौसम फिलहाल पूरी तरह शुष्क बना हुआ है, जिससे ठंड की कोई संभावना नजर नहीं आती है. बिलासपुर में तापमान 31.4 डिग्री, जगदलपुर में 32.3 डिग्री और राजनांदगांव में 32.7 डिग्री तक तापमान दर्ज हुआ है, जिससे यहां गर्मी का असर ही दिख रहा है. फिलहाल राज्य में बारिश जैसे भी बिल्कुल आसार नहीं है, ऐसे में छत्तीसगढ़ में तापमान बढ़ेगा, क्योंकि यहां अब तापमान में गिरावट के चांस नजर नहीं आते हैं. 

तापमान में बढ़ोत्तरी होगी 

मौसम विभाग ने बताया कि छत्तीसगढ़ में फिलहाल तापमान में बढ़ोत्तरी होने की पूरी संभावना है. क्योंकि अब सर्द हवाओं का असर भी लगभग खत्म हो गया है. वहीं पिछले 4 से 5 दिनों में छत्तीसगढ़ के तापमान में बढ़ोत्तरी दिखी है, जिससे इसी तरह का ट्रेंड फिलहाल बने रहने की पूरी संभावना दिख रही है. केवल सुबह शाम अब तक हल्की ठंड का असर दिख रहा है. जबकि दोपहर में अब अच्छी धूप खिलना शुरू हो चुकी है, फिलहाल उत्तरी और दक्षिण छत्तीसगढ़ में अब ठंड कम हो चुकी है. छत्तीसगढ़ में मौसम अब ऐसा ही रहेगा. फरवरी के महीने की बात की जाए तो यहां शुरुआती दो हफ्ते ठंडे निकले हैं, लेकिन अब ज्यादा ठंड के आसार नजर नहीं आते हैं, यानि यहां मौसम अब ज्यादा ठंडा नहीं रहेगा. फिलहाल छत्तीसगढ़ का मौसम ड्राई बना हुआ और तापमान में गिरावट के चांस अब नजर नहीं आते हैं. 

 

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन