8th October 2026

BREAKING NEWS

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा खुलासा! शेफाली बग्गा ने ED को लौटाए इतने करोड़

देवेंद्र यादव के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर 16 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई

चोरी के शक में महिलाओं की पिटाई, भीड़ ने लात-घूंसों से पीटा; वीडियो वायरल

17 हजार फीट की ऊंचाई पर इंडिगो विमान पर गिरी बिजली, 150 यात्री थे सवार

छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! आज जारी होगी महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त

Advertisment

Gariaband Student Protest : गरियाबंद में फूटा छात्रों का गुस्सा - 400 स्कूली बच्चे सड़क पर, प्राचार्य को हटाने की उठी मांग

Media Yodha Desk Mon, Feb 9, 2026

Gariaband Student Protest: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में प्राचार्य वंदना पांडे मामले में आखिरकार छात्रों और शिक्षकों की जिद के आगे प्रशासन झुक गया. वंदना पांडे को स्वामी आत्मानंद स्कूल से हटा दिया है. इसके अलावा प्राचार्य के खिलाफ बगावत करने वाली शिक्षिकाओं पर भी गाज गिर गई.

गरियाबंद जिला शिक्षा अधिकारी ने सोमवार को डांस करने और रील बनाने के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. बता दें कि शाला कैंपस में डांस करते हुए रील बनाई गई थी. दरअसल, प्राचार्य पर मानसिक प्रताड़ना और इंटर्नशिप के लिए वसूली (पैसे) का आरोप लगा था. छात्रों और शिक्षकों के विरोध पर 17 अक्टूबर को प्राचार्य वंदना पांडे को स्कूल से निलंबित कर दिया था. इसके बाद उन्हें जिला शिक्षा अधिकारी ने फिर से बहाल कर दिया था.

बहाली के बाद से ही छात्र-छात्राओं ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया था. 5 फरवरी को स्कूल के सभी शिक्षकों ने मोर्चा खोल दिया था. सोमवार को ही सैकड़ों की संख्या में छात्र और छात्राएं उन्हें हटाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच गए. वह 2 किमी पैदल मार्च करते हुए कलेक्टर से मिलने पहुंचे. छात्रों और शिक्षकों की नाराजगी के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राचार्य वंदना पांडे की बहाली को निरस्त कर दिया.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन