19th April 2026

BREAKING NEWS

सरकारी आदेश से हड़कंप, कर्मचारियों की सभी छुट्टियां रद्द, मुख्यालय छोड़ने पर सख्त रोक

फल्ली दुकान संचालक के पुत्र पर जानलेवा हमला, आरोपी हिरासत में

रायपुर में IPL को लेकर बड़ा अपडेट, टिकट की कीमतों ने उड़ाए फैंस के होश, मैच देखने के लिए चुकानी पड़ सकती है भारी रकम

अनोखी शादी! दुल्हन बारात लेकर पहुंची, दूल्हे को विदा कराकर ले गई अपने घर, भावुक होकर खूब रोया दूल्हा

जमीन विवाद बना मौत की वजह, बंटवारा न करने पर रिश्तेदारों ने ली वृद्धा की जान, 6 गिरफ्तार

Advertisment

Agniveer Recruitment 2026 : अग्निवीर अभ्यर्थियों के लिए मुफ्त कोचिंग का मौका, 4 मई से ट्रेनिंग क्लासेस शुरू; ऐसे करें अप्लाई

Media Yodha Desk Fri, Apr 17, 2026

Agniveer Recruitment 2026: अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रायपुर में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह ट्रेनिंग 4 मई से शुरू होकर 4 जून तक चलेगी, जिसमें शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। दरअसल, अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक संचालित की गई थी।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को बेहतर तैयारी का मौका देने के लिए रायपुर रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा यह विशेष कोचिंग कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है।प्रशिक्षण के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार विभाग के वेब पोर्टल erojgar.cg.gov.in अथवा मोबाइल पर उपलब्ध Chhattisgarh Rojgar App के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

यह निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला एवं विकासखंड स्तर पर उपलब्ध संसाधनों के अनुसार ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से प्रदान किया जाएगा। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर आवेदक रोजगार कार्यालय रायपुर में संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन