26th September 2026

BREAKING NEWS

पुरानी रंजिश में नाबालिग ने सराफा कारोबारी पर किया चाकू से जानलेवा हमला, सामने आई वजह

भारी बारिश से रेल सेवा प्रभावित... जलभराव और ट्रैक धंसने से कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

रायपुर-भिलाई से घूमने निकले थे 5 दोस्त, नदी में बह गई कार… ऐसे बचाई गई सभी की जान

मुख्य आरोपी रामसिंह ठाकुर पुलिस के हत्थे चढ़ा; 30 गिरफ्तार

3 हेल्पलाइन नंबर और पैनिक बटन आएंगे काम

Advertisment

बड़ा हादसा टल : मेडिकल कॉलेज की एंबुलेंस में लगी आग,बाल-बाल बची मरीज की जान…

Media Yodha Desk Tue, Aug 26, 2025

बस्तर : डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में बड़ा हादसा होते-होते टल गया. लेबर पेन की मरीज को लेकर पहुंची 108 एंबुलेंस में अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई. आग लगते ही एंबुलेंस पायलट और सहयोगियों ने बिना समय गंवाए मरीज को बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल में शिफ्ट किया. समय रहते की गई इस तत्परता से मरीज की जान बच गई.

आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दोपहर 12:50 पर दी गई थी, लेकिन टीम लगभग एक घंटे की देरी से मौके पर पहुंची. तब तक एंबुलेंस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी. हालांकि, मौके पर मौजूद दमकल उपकरणों से किसी तरह आग को काबू में किया गया. एंबुलेंस को टोटल लॉस घोषित किया गया है.

इधर, बस्तर में लगातार 12 घंटे से हो रही बारिश ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. सड़कों पर जलभराव से एंबुलेंस का आवागमन रोक दिया गया है, जिससे आपात स्थिति में मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बाढ़ की स्थिति को देखते हुए एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस बल को शहर के अलग-अलग इलाकों में तैनात किया गया है. लोगों की सुरक्षा के लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन नियंत्रित कर दिया गया है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन