17th October 2026

BREAKING NEWS

शनिदेव की कृपा से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, अटके काम होंगे पूरे; पढ़ें 12 राशियों का हाल

26वीं छत्तीसगढ़ जूनियर पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप का शुभारंभ, खिलाड़ियों को साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

किसानों को टोकन के जरिए मिलेगा मौका; जानें पंजीयन के नियम

महिला क्रिकेट फैंस की बल्ले-बल्ले, मैच देखने के लिए मिलेगी फ्री एंट्री; छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ का ऐलान

‘गजब रात’ का ट्रेलर रिलीज, भ्रष्ट पुलिसवाले के किरदार में छाए एक्टर

Advertisment

रायपुर मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग : धुआं फैलते ही मचा हड़कंप, दमकल ने संभाला मोर्चा

Media Yodha Desk Tue, Jul 28, 2026

रायपुर : राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) में मंगलवार को आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग अस्पताल के कैजुअल्टी (इमरजेंसी) वार्ड में लगी, जिसके बाद मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल स्टाफ के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर केजुअल्टी वार्ड और आसपास के हिस्सों को खाली कराया गया तथा मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक समय रहते अस्पताल प्रशासन, पुलिस और दमकल कर्मियों की सक्रियता से मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया गया। हालांकि किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। घटना के बाद पूरे अस्पताल परिसर में हड़कंप का माहौल है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन