29th September 2026

BREAKING NEWS

ज्यादातर जिलों के डिप्टी कलेक्टर बदले

पुलिस ने शुरू की जांच

पेंशनरों और वनांचल के ग्रामीणों को पुलिस ने किया साइबर अपराधों से जागरूक

BSP स्क्रैप चोरी केस में अब CBI करेगी जांच, सरकार ने जारी की अधिसूचना

पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत, पति पहुंचा हाईकोर्ट; तलाक की मांग पर कोर्ट ने सुनाया फैसला 

Advertisment

CG NEWS : ऑयल फैक्ट्री में भयंकर आग, दमकल की आधा दर्जन गाड़ियाँ बुझाने में लगीं, आसमान तक छाया धुंए का गहरा बादल

Media Yodha Desk Thu, Sep 25, 2025

धरसीवा : सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र के फेस वन में स्थित टायर जलाकर ऑयल बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। करीब आधा दर्जन दमकल की गाड़ी आग बुझाने में लगी है, लेकिन आग बार-बार भड़कती जा रही है। इसके चलते आसमान में दो-तीन किलोमीटर तक धुंआ ही धुंआ नजर आ रहा है।

खास बात यह है कि इसी फैक्ट्री के पीछे सड़क के दूसरी ओर कुछ ही दूरी पर आईओसी का वाटलिंग रिफिलिंग प्लांट भी है, जहां घरेलू और कामर्शियल सिलेंडरों में गैस रिफिल होती है। कैप्सूल टैंकरों से गैस यहां आती है। बावजूद इसके आखिर कैसे टायर जलाकर ऑयल बनाने वाली फैक्ट्री को यहां अनुमति मिली है, यह समझ से परे है।

फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिकों के मुताबिक फैक्ट्री में सुबह आग लगी है। फैक्ट्री में आग बुझाने फायर सिस्टम नहीं है। पानी से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं बुझी। वहीं दूसरी ओर इस क्षेत्र में टायर जलाकर ऑयल बनाने वाली करीब आधा दर्जन फैक्ट्रियों के कारण लोगों का सांस लेना भी मुश्किल है, क्योंकि टायर जलाकर ऑयल बनाने के दौरान आसपास के दर्जनभर गांवों तक इसकी दुर्गंध से लोग परेशान हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन