29th September 2026

BREAKING NEWS

पुलिस ने शुरू की जांच

पेंशनरों और वनांचल के ग्रामीणों को पुलिस ने किया साइबर अपराधों से जागरूक

BSP स्क्रैप चोरी केस में अब CBI करेगी जांच, सरकार ने जारी की अधिसूचना

पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत, पति पहुंचा हाईकोर्ट; तलाक की मांग पर कोर्ट ने सुनाया फैसला 

एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपये, CM साय ने किया बड़ा ऐलान

Advertisment

Bilaspur News : गोल बाजार में भीषण आग, चार दुकानें जलकर खाक

Media Yodha Desk Wed, Sep 17, 2025

बिलासपुर : शहर के गोल बाजार इलाके में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। आग की चपेट में एक नहीं बल्कि चार दुकानें आ गई हैं। यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार, आग गोलबाजार के अपना लॉज स्थित दुकानों में अचानक भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते वंदना हैंडलूम, मास्को शू, बालाजी ड्रायफ्रूट्स और महामाया बैग समेत चार दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आगजनी की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है।

वहीं स्थानीय लोग भी पुलिस और प्रशासनिक टीम के साथ मिलकर आग बुझाने में जुटे हुए हैं। फिलहाल आग लगने की कारण अज्ञात है। फिलहाल आगजनी में नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है और आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन