6th July 2026

BREAKING NEWS

पेट्रोलिंग गाड़ी देखते ही भागा युवक, अचानक हार्ट अटैक से मौत; जांच में जुटी पुलिस

योग्यता होने पर भी मनपसंद पद पर अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार नहीं

अयातुल्ला खामेनेई के जनाजे को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा

टीम इंडिया में डेब्यू का सपना हुआ पूरा! वैभव सूर्यवंशी ने सबसे पहले किसे सुनाई खुशखबरी? BCCI का VIDEO वायरल

गनियारी पहुंचा पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर, राजकीय सम्मान के साथ आज अंतिम विदाई

Advertisment

CG News : धान टोकन न मिलने से किसानों का गुस्सा फूटा, SDM कार्यालय पर रातभर धरना

Media Yodha Desk Sat, Jan 24, 2026

सारंगढ़–बिलाईगढ़ : जिले में धान खरीदी व्यवस्था को लेकर किसानों का गुस्सा शुक्रवार रात फूट पड़ा। धान बिक्री के लिए दूसरा टोकन जारी नहीं होने से नाराज किसानों ने एसडीएम कार्यालय सारंगढ़ के सामने देर रात धरना प्रदर्शन किया। अचानक हुए इस आंदोलन से प्रशासन में हड़कंप मच गया। धरने में बड़ी संख्या में किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। किसानों का कहना है कि उनके सभी दस्तावेज, पंजीयन और रिकॉर्ड सही होने के बावजूद शेष धान की बिक्री के लिए दूसरा टोकन नहीं काटा जा रहा है। इससे किसान मानसिक तनाव के साथ-साथ गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आरोप लगाया कि धान खरीदी की पूरी व्यवस्था अव्यवस्थित हो चुकी है और प्रशासन इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। धरने के दौरान राज्य सरकार और मंत्रियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।

 स्थिति बिगड़ती देख तहसीलदार मौके पर पहुंचे और किसानों से चर्चा कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। हालांकि प्रशासन की ओर से केवल आश्वासन मिलने और किसी ठोस समाधान की घोषणा न होने से किसानों की नाराजगी कम नहीं हुई। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही टोकन जारी कर धान खरीदी की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन