29th June 2026

BREAKING NEWS

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर खूनी संघर्ष, 29 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर! भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के सभी मुकाबलों की तारीखें नोट कर लें

छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन मिल रहे प्रमाण-पत्र, 520 सरकारी सेवाएं घर बैठे

एक ही ट्रैक पर आमने-सामने आई छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और मालगाड़ी, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

बची हुई सोलर बिजली का मिलेगा पैसा, अगले बिल में होगा एडजस्ट

Advertisment

CG News : 5 विभागों में फर्जी भर्ती घोटाला, सचिव-उप सचिव के डिजिटल सिग्नेचर का हुआ दुरुपयोग

Media Yodha Desk Fri, Apr 24, 2026

CG News: छत्तीसगढ़ के सामान्य प्रशासन विभाग के नाम से एक फर्जी नियुक्ति पत्र जारी होने का मामला सामने आया है. इस फर्जी आदेश में विभगीय सचिव और उप सचिव के डिजिटल हस्ताक्षर का इस्तेमाल किया गया है. बताया जा रहा है कि कई अभ्यर्थियों तक भी यह फर्जी पत्र पहुंचा है. फिलहाल शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.  जानकारी के मुताबिक, अनुभाग अधिकारी राजपाल बघेल की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. उन्होंने पुलिस को बताया कि परिवहन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, वन एवं जलवायु परिवर्तन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास और स्कूल शिक्षा विभाग में भर्ती प्रक्रिया जारी है. इसी दौरान एक फर्जी आदेश पत्र जारी कर दिया गया है, जो 5 मार्च 2026 को नियुक्ति की अनुशंसा से संबंधित है.

इसमें सचिव रजत कुमार और उप सचिव शिव कुमार सिंह के डिजिटल हस्ताक्षर दर्शाए गए हैं. वहीं डाक के  जरिए आदेश को भेजा गया है. फर्जी आदेश में  अभ्यर्थियों के चरित्र सत्यापन और विभागीय प्रशिक्षण के बाद परीक्षा उत्तीर्ण करने की प्रत्याशा में नियुक्ति की अनुशंसा का उल्लेख किया गया है. 

मंत्रालय में मचा हड़कंप

फर्जी आदेश जारी होने के बाद से मंत्रालय में हड़कंप की स्थिति है. दरअसल, अब अधिकांश काम ऑनलाइन प्रणाली से किए जा रहे हैं. फाइलों का मूवमेंट और अधिकारियों के हस्ताक्षर भी डिजिटल माध्यम से हो रहे हैं. इसलिए अब सिस्टम की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.

जांच में जुटी पुलिस 

पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है. मामले में आशंका जताई जा रही है कि मामले में विभाग के किसी कर्मचारी का हाथ हो सकता है. 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन