8th November 2026

BREAKING NEWS

शहीदों के बलिदान को करेंगे नमन

ट्रेन टिकट के लिए एजेंट को पैसे देने की जरूरत नहीं, IRCTC पर ऐसे बुक करें तत्काल टिकट

छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकीय पदों पर होगी भर्ती, जानें कब होंगी तीनों परीक्षाएं

विवेक ओबेरॉय ने की रणबीर कपूर और यश की जमकर तारीफ, फिल्म को बताया भारतीय संस्कृति का 'महायज्ञ'

दिवाली पर इन 7 जीवों का दिखना माना जाता है बेहद शुभ, माता लक्ष्मी की कृपा से चमक सकती है किस्मत

Advertisment

CG में नकली नोटों का कारोबार उजागर : दो आरोपियों के पास से मिले 17,500 रुपये के जाली नोट

Media Yodha Desk Thu, Oct 29, 2026

सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में नकली नोट तैयार कर बाजार में चलाने की कोशिश कर रहे गिरोह का हसौद पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 500 और 100 रुपये के कुल 17,500 रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही नोट छापने में इस्तेमाल होने वाला कलर प्रिंटर, फ्रेम सहित अन्य सामग्री भी जब्त की गई है।

कलर प्रिंटर से तैयार कर रहे थे नकली नोट

मिली जानकारी के अनुसार, नकली नोट छापने की गतिविधियों के संबंध में कार्रवाई करते हुए हसौद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कोसीर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वे कलर प्रिंटर की मदद से असली नोटों जैसी दिखने वाली नकली करेंसी तैयार कर रहे थे।

प्रिंटर, पेपर और कटर समेत कई सामान जब्त

पुलिस ने आरोपियों के पास से 500 और 100 रुपये के नकली नोट बरामद किए, जिनकी कुल कीमत 17,500 रुपये बताई गई है। इसके अलावा नोट छापने में इस्तेमाल होने वाला कलर प्रिंटर, फ्रेम, पेपर और कटर भी जब्त किया गया है। आरोपियों के कब्जे से एक एक्टिवा भी बरामद की गई है।

अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच

पुलिस की कार्रवाई से नकली नोटों को बाजार में खपाने की कथित योजना पर रोक लग गई है। फिलहाल, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में नकली नोट तैयार करने के पीछे के उद्देश्य और अन्य लोगों की संलिप्तता के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन