2nd July 2026

BREAKING NEWS

IG रामगोपाल गर्ग ने NDPS मामलों और फरार आरोपियों पर दिखाई सख्ती

इंग्लैंड के खिलाफ T20I में विस्फोटक पारी, टूटे बड़े-बड़े रिकॉर्ड

पिछड़ा वर्ग आयोग को पैसे की रिकवरी का आदेश देने का अधिकार नहीं

700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती को मिली मंजूरी

दैनिक मजदूरी 261 से बढ़कर 300 रुपए, सरकार ने बढ़ाई दरें

Advertisment

आंधी-तूफान भी नहीं डिगा सका हौसला : नवा रायपुर में D.El.Ed अभ्यर्थियों का रातभर धरना, टेंट उड़ा लाखों का नुकसान

Media Yodha Desk Tue, Mar 17, 2026

रायपुर : राजधानी रायपुर में देर रात आई तेज आंधी, तूफान और बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। लेकिन नवा रायपुर के तूता स्थित धरना स्थल पर डीएलएड (D.El.Ed) अभ्यर्थियों का हौसला नहीं टूटा। खराब मौसम और तेज हवाओं के बावजूद अभ्यर्थी पूरी रात अपनी मांगों को लेकर डटे रहे। तेज हवाओं और बारिश के कारण धरना स्थल पर लगा टेंट फट गया और अभ्यर्थियों के कई सामान उड़ गए। इस दौरान अभ्यर्थी भीग भी गए, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बावजूद इसके उन्होंने धरना स्थल नहीं छोड़ा और वहां डटे रहे। बता दें कि वर्तमान में सैकड़ों अभ्यर्थी केवल एक अस्थायी शेड के सहारे धरना दे रहे हैं। धरना स्थल पर मौजूद अभ्यर्थी ने बताया कि वे पिछले करीब 85 दिनों से आमरण अनशन कर रहे हैं। बीती रात करीब साढ़े तीन बजे आए तेज तूफान और बारिश के कारण उनका टेंट फट गया और पूरा सामान उड़ गया।

इस आपदा में उन्हें लगभग ढाई से तीन लाख रुपये तक का आर्थिक नुकसान हुआ, जिसके कारण अब उनके पास कुछ नहीं बचा है और सड़क पर उतरने के लिए मजबूर हो चुके हैं।अभ्यर्थियों ने कहा है कि अगर आगे भी हमारी मांग पूरी नहीं होती है, तो हम जल्द ही सड़क पर उतरेंगे। आज से ही हम अलग-अलग प्रकार के उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। इसलिए हम मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से भी अपील करते हैं कि जल्द से जल्द हमें 2300 पदों पर नियुक्ति दी जाए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन