18th October 2026

BREAKING NEWS

रविवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

सड़क किनारे खड़े 3 लोगों को महिंद्रा वीरो ने मारी थी टक्कर, मौत के मामले में जरहागांव पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्त

सिम्स में कराया इलाज; पैर में चढ़ा प्लास्टर

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को दी राहत, रूस से तेल खरीदने पर प्रतिबंधों में छूट; 100% टैरिफ का खतरा टला

22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मु, जानें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

Advertisment

CG ED Raid : धमतरी में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के ठिकानों पर ED का छापा, दस्तावेजों की जांच जारी

Media Yodha Desk Thu, Aug 20, 2026

CG ED Raid: 3000 करोड़ रुपए के शराब घोटाले में आरोपी कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल एक बार फिर चर्चा में हैं. अबकी बार उनके धमतरी स्थित ठिकानों पर आठ सदस्यीय प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने दबिश दी है.

उनके घर के बाहर जहां बल तैनात है, वहीं अंदर टीम के सदस्य दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं. बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बीते मंगलवार को रायपुर केंद्रीय जेल से कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें रायपुर की धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत ने मंगलवार को उन्हें सात दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया था.

जांच एजेंसी का आरोप है कि शराब घोटाला, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग से जुड़े पैसों को ठिकाने लगाने में रामगोपाल अग्रवाल की भूमिका थी. आरोप है कि उन्होंने घोटाले के पैसे को बड़ी संख्या में इधर से उधर किया गया था. ईडी अब इस मामले की जांच कर रही है कि पैसों को कहां भेजा गया था.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन