8th November 2026

BREAKING NEWS

शहीदों के बलिदान को करेंगे नमन

ट्रेन टिकट के लिए एजेंट को पैसे देने की जरूरत नहीं, IRCTC पर ऐसे बुक करें तत्काल टिकट

छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकीय पदों पर होगी भर्ती, जानें कब होंगी तीनों परीक्षाएं

विवेक ओबेरॉय ने की रणबीर कपूर और यश की जमकर तारीफ, फिल्म को बताया भारतीय संस्कृति का 'महायज्ञ'

दिवाली पर इन 7 जीवों का दिखना माना जाता है बेहद शुभ, माता लक्ष्मी की कृपा से चमक सकती है किस्मत

Advertisment

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी करने वालों की बढ़ेगी कमाई : केंद्राध्यक्ष को 200 और पर्यवेक्षक को मिलेंगे 75 रुपए

Media Yodha Desk Sun, Nov 1, 2026

रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने बोर्ड परीक्षाओं में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी की है। इस संबंध में मंडल ने आदेश जारी कर दिया है। नई दरें आगामी परीक्षा सत्र 2026-27 से लागू होंगी। इसके तहत केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्राध्यक्ष, कक्ष पर्यवेक्षक, लिपिक और भृत्य को पहले की तुलना में अधिक मानदेय मिलेगा। यह व्यवस्था हाईस्कूल, हायर सेकंडरी, शारीरिक परीक्षा उपाधि और डीएलएड की मुख्य एवं द्वितीय मुख्य परीक्षाओं में भी लागू रहेगी।

केंद्राध्यक्ष को मिलेंगे 180 से 200 रुपए प्रतिदिन

नई व्यवस्था के तहत परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों की संख्या के आधार पर केंद्राध्यक्षों का मानदेय तय किया गया है। 500 तक परीक्षार्थियों वाले केंद्रों के केंद्राध्यक्ष को 180 रुपए प्रतिदिन मिलेंगे। वहीं, 500 से अधिक परीक्षार्थियों वाले केंद्रों के लिए यह राशि 200 रुपए प्रतिदिन निर्धारित की गई है। बड़े परीक्षा केंद्रों पर नियुक्त सहायक केंद्राध्यक्षों को 150 रुपए प्रतिदिन दिए जाएंगे।

पर्यवेक्षकों को 75 और लिपिकों को 60 रुपए

परीक्षा के दौरान निगरानी और व्यवस्था संभालने वाले कक्ष पर्यवेक्षकों को अब 75 रुपए प्रति पाली या दिवस के हिसाब से मानदेय मिलेगा। वहीं, परीक्षा संबंधी दस्तावेजों, नामावली और उपस्थिति पत्रकों का काम करने वाले लिपिकों को 60 रुपए प्रतिदिन दिए जाएंगे। इसके अलावा भृत्यों के लिए 40 रुपए प्रतिदिन का मानदेय निर्धारित किया गया है।

उत्तरपुस्तिकाओं के परिवहन के लिए 120 रुपए

मंडल ने उत्तरपुस्तिकाओं के सुरक्षित परिवहन और निगरानी कार्य के लिए 120 रुपए की राशि तय की है। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों को मिलने वाले व्यय की दर भी निर्धारित की गई है। 200 तक परीक्षार्थियों वाले केंद्रों को 4 रुपए प्रति छात्र और 200 से अधिक परीक्षार्थियों की संख्या होने पर 2 रुपए प्रति छात्र के हिसाब से केंद्र व्यय दिया जाएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन