10th May 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ की बेटी सुष्मिता सिंह का कमाल, UPSC 2025 में 32वीं रैंक हासिल कर बनीं IFS अधिकारी

रेलवे का नया प्लान तैयार, PRS सिस्टम अपग्रेड होते ही मिनटों नहीं सेकेंडों में बुक होगी टिकट

स्टेडियम पहुंचने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, जानें कौन-सा सामान ले जाने पर नहीं मिलेगी एंट्री

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, इतने पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन की आखिरी तारीख

व्हीव्हीआईपी मुंगेली प्रवास के दौरान रूट एवं वाहन पार्किंग,यातायात व्यवस्था संबंधी आवश्यक सूचना

Advertisment

CG Vyapam Exam Update : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का असर, व्यापमं ने बदला प्रतियोगी परीक्षाओं का समय

Media Yodha Desk Sun, Apr 19, 2026

CG Vyapam Exam Update: छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ती गर्मी, हीट वेव को देखते हुए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने प्रतियोगी परीक्षाओं के समय में बदलाव कर दिया है। रविवार 19 अप्रैल को होने वाली परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा के बाद आगामी सभी परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

पहले परीक्षा का समय 11 से 1.15 बजे तक निर्धारित किया गया था। दोपहर की पाली को पूरी तरह समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। इससे परीक्षार्थियों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। आज होने वाली परिवहन आरक्षक परीक्षा पूर्व निर्धारित समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक ही होगी। इसके बाद नई समय-सारिणी लागू की जाएगी।

परीक्षार्थियों के लिए हल्के रंग की आधी बांह की शर्ट और स्लीपर पहनना अनिवार्य है। महिला अभ्यर्थियों को कान के आभूषण (जैसे झुमके) पहनने की अनुमति नहीं होगी, हालांकि मंगलसूत्र सहित गले के आभूषण पहन सकेंगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन