16th May 2026

BREAKING NEWS

फिजूलखर्ची पर रोक, विदेश यात्रा विदेश यात्रा से लेकर कारकेड तक सख्त नियम लागू

पंचायतों में अब नहीं चलेगा ‘सरपंच पति’ राज! महिला जनप्रतिनिधियों की खुद होगी अनिवार्य मौजूदगी

देशी दवाओं और विदेशी मशीनों के नाम पर ठगी! फर्जी डॉक्टरों का खुलासा, लोगों ने पुलिस को सौंपा

कोरबा में चलती कार बनी आग का गोला, बीजेपी नेता के डॉक्टर भाई जिंदा जलने से बचे

नक्सल केस में राज्य सरकार को झटका, 182 दिन की देरी पर हाईकोर्ट ने अपील की खारिज; माफी भी अस्वीकार

Advertisment

हाई वोल्टेज ड्रामा : शराब के नशे में 200 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ा पति, पत्नी को बुलाने की करने लगा जिद

Media Yodha Desk Mon, Dec 15, 2025

कोरबा : कोरबा जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र अंतर्गत रावणभांटा गांव में शनिवार को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। पत्नी से विवाद के बाद एक युवक सोले फिल्म की तरह करीब 200 फीट ऊंचे जियो मोबाइल टावर पर चढ़ गया और नीचे से पत्नी को बुलाने की मांग करने लगा।

बताया जा रहा है कि युवक का नाम करण चौहान है। वह शराब के नशे में घर पहुंचा था, जहां शराब पीने को लेकर उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि करण घर से निकलकर कुछ ही दूरी पर स्थित जियो टावर पर चढ़ गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा।

घटना की सूचना मिलते ही रजगामार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत और समझाइश के बाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। रजगामार चौकी प्रभारी लक्ष्मण खूंटे ने बताया कि युवक शराब के नशे में था और पत्नी शराब पीने को लेकर फटकार लगाई थी। इसके बाद युवक नाराज होकर टावर में चढ़ गया था। किसी तरह समझाइश देकर नीचे उतर गया और युवक को समझाइए देकर छोड़ा गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन