18th October 2026

BREAKING NEWS

रविवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

सड़क किनारे खड़े 3 लोगों को महिंद्रा वीरो ने मारी थी टक्कर, मौत के मामले में जरहागांव पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्त

सिम्स में कराया इलाज; पैर में चढ़ा प्लास्टर

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को दी राहत, रूस से तेल खरीदने पर प्रतिबंधों में छूट; 100% टैरिफ का खतरा टला

22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मु, जानें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

Advertisment

Chhattisgarh Weather Forecast : छत्तीसगढ़ में फिर झमाझम बारिश के आसार, 25 से ज्यादा जिलों में अलर्ट जारी

Media Yodha Desk Tue, Aug 18, 2026

Chhattisgarh Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के असर से छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश की गतिविधियां जारी है. नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है. सोमवार को कोरबा में 17 सेमी बारिश दर्ज की गई. रायपुर में करीब 4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान नीचे आ गया है. मौसम विभाग ने 18 अगस्त को उत्तरी इलाकों के कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई है.  रायपुर समेत 28 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम 

राजधानी में मंगलवार को भी आसमान में काले बादल छाए हुए हैं. साथ ही हल्की फुहार जारी है. मौसम विभाग ने आज रायपुर शहर और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना जताई है. अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है. इससे स्पष्ट है कि गर्मी से राजधानीवासियों को राहत बनी रहेगी.

इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है. इस बीच कई जिलों में मंगलवार को सुबह 7 बजे से अगले तीन घंटों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में आकाशीय बिजली, 40 से 60 किमी की तेज रफ्तार से तेज हवा चलने और वर्षा की संभावना जताई गई है. इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर और कोरिया में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है. 

सिनोप्टिक सिस्टम

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तटों पर बना अवदाब धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा है. 17 अगस्त तक यह उसी इलाके में केंद्रित था. इसके अगले 24 घंटों के दौरान पहले उत्तर-उत्तर-पश्चिम और फिर उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार से होकर गुज़रने की बहुत संभावना है.

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन