4th October 2026

BREAKING NEWS

आज इन राशियों को मिल सकता है सफलता का मौका, जानें नौकरी, धन और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा दिन

पथरिया पुलिस ने सुलझाया अंधे कत्ल का मामला, उमरिया में महिला की हत्या का हुआ खुलासा

IFS अधिकारी पर पत्नी ने लगाए प्रताड़ना के आरोप, अफसर बोले- मामला कोर्ट में विचाराधीन

मुंबई में CJP नेताओं समेत 500 लोगों पर FIR; दिल्ली में भी 3 केस

जोरदार टक्कर के बाद धू-धूकर जली कार, स्कूटी भी आई आग की चपेट में; गाड़ी मालिक गायब

Advertisment

Chhattisgarh : डीएवी स्कूल के छात्र की हॉस्टल की छत से गिरने से मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Media Yodha Desk Fri, Jan 9, 2026

दंतेवाड़ा : भैरमगढ़ स्थित डीएवी हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिरकर आदिवासी छात्र की मौत हो गई. नेलसनार गांव के कोमल कड़ियम, जो कक्षा 11 में पढ़ाई कर रहा था.

गुरुवार रात करीब 8:30 बजे हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे प्राथमिक उपचार के लिए भैरमगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिर दंतेवाड़ा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. हादसे के बाद छात्र के परिजन अस्पताल पहुंचे और उनका बुरा हाल था.

घटना के बाद हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. बताया जा रहा है कि हॉस्टल में न कोई सीसीटीवी कैमरा है और न ही पर्याप्त सुरक्षा गार्ड. हॉस्टल अधीक्षक ने बताया कि कोमल खाना खाने के बाद छत पर गया था, लेकिन यह नहीं बताया कि वह तीसरी मंजिल पर क्यों गया था? फिलाहाल छात्र चारों ओर पैराफीट दीवार के बावजूद तीसरी मंजिल तक कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन