3rd July 2026

BREAKING NEWS

ट्रेन में धूम्रपान, फेरी या भीख मांगने पर अब लगेगा भारी जुर्माना, रेलवे ने सख्त किए नियम

सरकार के फैसले को सही ठहराया, शिक्षकों की सभी याचिकाएं खारिज

बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर सिस्टम सक्रिय, प्रदेश में 5 दिन तक बारिश की संभावना

NEET-JEE में बड़ा बदलाव संभव! एडमिशन में बोर्ड परीक्षा के नंबरों को मिल सकता है 50% वेटेज

'रामायण' टीजर पर नया विवाद! ध्रुव राठी बोले- फ्री पब्लिसिटी के लिए खेला गया बड़ा दांव

Advertisment

Contractor Yard Fire : ठेकेदार के यार्ड में लगी भीषण आग, रेल ट्रैक निर्माण सामग्री जलकर राख

Media Yodha Desk Fri, Feb 27, 2026

Contractor Yard Fire : गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में पेंड्रा रोड-गेवरोड रेल लाइन निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार के यार्ड में अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। यह यार्ड गौरेला के पास ओवरब्रिज के बगल में स्थित है, जहां रेल ट्रैक निर्माण से संबंधित भारी मात्रा में सामान रखा हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते यार्ड में रखी निर्माण सामग्री उसकी चपेट में आ गई। घटना के समय मौके पर फायर ब्रिगेड की कोई टीम मौजूद नहीं थी, जिससे आग पर काबू पाने में दिक्कतें हो रही।

बताया जा रहा है कि ठेकेदार के कर्मचारी खुद ही आग बुझाने का प्रयास कर रहे। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचकर मदद किए। घटना से रेल लाइन निर्माण कार्य प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन को सूचना दे दी गई है। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची है। आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। बताया जा रहा कि लगभग 1 करोड़ का रबर पेड जलकर खाक हो गया है।

रेल यार्ड में रखा सामान SIL कंस्ट्रक्शन कंपनी जयपुर का बताया जा रहा है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है। गौरेला पुलिस और RPF मौके पर मौजूद हैं।

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन