26th September 2026

BREAKING NEWS

पुरानी रंजिश में नाबालिग ने सराफा कारोबारी पर किया चाकू से जानलेवा हमला, सामने आई वजह

भारी बारिश से रेल सेवा प्रभावित... जलभराव और ट्रैक धंसने से कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

रायपुर-भिलाई से घूमने निकले थे 5 दोस्त, नदी में बह गई कार… ऐसे बचाई गई सभी की जान

मुख्य आरोपी रामसिंह ठाकुर पुलिस के हत्थे चढ़ा; 30 गिरफ्तार

3 हेल्पलाइन नंबर और पैनिक बटन आएंगे काम

Advertisment

Chhattisgarh News : नेपाल गई बिलासपुर की महिला से टूटा संपर्क, परिजनों के साथ प्रशासन भी तलाश में जुटा

Media Yodha Desk Sat, Aug 29, 2026

बिलासपुर : नेपाल में आई आपदा में छत्तीसगढ़ के भी अनेक लोगों के लापता होने की सूचना मिल रही है. इस कड़ी में नया नाम बिलासपुर के राजकिशोर नगर में रहने वाली मंजू रॉय चौधरी का भी नाम शामिल हो गया है, जिनसे 25 सितंबर को आखिरी बार परिजनों की बात हुई थी. परिजनों की चिंता के बीच जिला प्रशासन भी मंजू राय चौधरी की पतासाजी में जुटा गया है.

जानकारी के अनुसार, मंजू रॉय चौधरी 21 अगस्त को कोलकाता से 30 लोगों के दल के साथ नेपाल के लिए रवाना हुईं थी. उनका 3 सितंबर तक नेपाल में रुकना तय था. इसी दौरान नेपाल में आई आपदा के बाद से उनका संपर्क परिजनों से टूट गया है.

बताया जा रहा है कि महिला अकेले बिलासपुर में रहा करती थी, वहीं परिजन कोलकाता में निवास करते हैं. परिजनों के पास ग्रुप में शामिल अन्य लोगों के संपर्क नंबर भी उपलब्ध नहीं होने से संपर्क नहीं हो रहा है. ऐसी स्थिति में परिजनों की परेशानी को देखते हुए बिलासपुर जिला प्रशासन ने महिला की पतासाजी के लिए प्रयास शुरू किया है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन