3rd October 2026

BREAKING NEWS

कुछ राशियों को मिलेगा लाभ, तो कुछ को सेहत को लेकर रहना होगा सावधान; मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेग

Crypto निवेश के नाम पर डॉक्टर से धोखाधड़ी, कार एजेंसी के नाम पर भी ऐंठे लाखों

विधायक देवेंद्र यादव को ACB/EOW का नोटिस, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

कैप्टन स्मित पर हमले का वीडियो आया सामने

ऑस्ट्रेलिया से होगी शुरुआत, पाकिस्तान से 10 अक्टूबर को भिड़ंत

Advertisment

CG Weather Alert : दुर्ग-बिलासपुर सहित अन्य संभागों में शीत लहर, राजधानी रायपुर में धुंध का असर

Media Yodha Desk Fri, Dec 12, 2025

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंडी पड़ रही है. सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभागों के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक शीत लहर चलने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है. राजधानी रायपुर में सुबह के वक्त धुंध छाई रह सकती है.

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा. उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो पॉकेट में शीत लहर चली. सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है. वहीं कई जिलों के कुछ इलाकों में शुक्रवार को शीत लहर चलने की चेतवानी है. 

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम विभाग के मुताबिक 12 दिसंबर शुक्रवार को राजधानी रायपुर में सुबह धुंध छाई रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन