5th July 2026

BREAKING NEWS

गिरिबाला सिंह के घर चोरी में बड़ा सुराग, गुना के पारदी गैंग पर पुलिस का शक

खामेनेई को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ी लाखों की भीड़, भारत समेत 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल

दूसरे टी20 में होगा वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू? 15 साल के बल्लेबाज ने इंस्टाग्राम स्टोरी से दिए संकेत

NHM कर्मचारी की बर्खास्तगी रद्द, सेवा बहाली के संकेत

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जुलाई से नवंबर तक कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, SECR ने जारी की सूची

Advertisment

CG Weather Alert : रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में शीतलहर और घना कोहरा, बढ़ेगा ठंड का असर

Media Yodha Desk Sat, Dec 20, 2025

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का सितम जारी है. राज्य के मध्य हिस्से में अगले दो दिन शीतलहर के हालात बनने और उत्तरी इलाके में सुबह के वक्त घना कोहरा रहने का अलर्ट मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया है. वहीं अगले दो दिनों तक 6 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा 7 जिलों में कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग के अनुसार, सरगुजा संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छा सकता है. वहीं बिलासपुर संभाग के जिलों में भी एक-दो स्थानों पर कोहरे की स्थिति बनने की संभावना है. अगले दो दिनों तक तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं. इसके बाद 3 दिनों में 1-2 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ सकता है. पिछले चौबीस घंटे में माना समेत कई इलाकों का तापमान एक बार फिर 10 डिग्री से नीचे जा चुका है. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया.

6 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, 7 जिलों में छाए रहेगा कोहरा

मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों के लिए रायपुर, खैरागढ़- छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, कबीरधाम और बेमेतरा जिलों के एक दो पैकेट में शीतलहर चलने की संभावना जताई है. इसी तरह 21 दिसंबर तक गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी रायपुर में आज सुबह के वक्त कुहासा छाए रहने की संभावना जताई गई है. अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन