2nd July 2026

BREAKING NEWS

पत्नी संग मिलकर प्रेमी ने 4 लाख की सुपारी देकर करवाई प्रेमिका की हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार

महिला के भेष में आए बदमाशों से मचा हड़कंप

रायपुर जिले के कई तहसीलदार बदले, देखें किसे मिली नई जिम्मेदारी

वन विभाग का बड़ा एक्शन, दो बाघों और पैंगोलिन की खाल बरामद, 2 संदिग्ध गिरफ्तार

3 जुलाई से बदलेगी बेंचों की सुनवाई व्यवस्था, CJI बेंच सुनेगी PIL

Advertisment

Chhattisgarh weather update : शीतलहर का अलर्ट जारी, 17 से हवा में नमी बढ़ने से ठंड में आएगी कमी

Media Yodha Desk Fri, Nov 14, 2025

Chhattisgarh weather update: सुबह और देर रात ठंड से कांप रहे लोगों को 72 घंटे बाद थोड़ी राहत मिल सकती है. प्रदेश में नमी आने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी. इसके पहले 17 नवंबर तक लोगों को ठंड का सामना करना होगा. मौसम विभाग के अनुसार, ठंडी और शुष्क हवा उत्तर से नियमित रूप से आ रही हैं. इसके कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है.

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से नमी आने के बाद इसका प्रभाव कम होगा. हालांकि नमी आने के बाद बारिश की स्थिति नहीं बनेगी. अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क ही रहेगा . 17 नवंबर से बढ़ने वाले तापमान के पहले सरगुजा संभाग और उससे सटे जिलों दुर्ग और राजनांदगांव में शीत लहर की स्थिति बनी हुई है, जबकि अन्य जिलों में भी लोग कंपकंपाने वाली ठंड से जूझ रहे हैं.

तापमान से 4 डिग्री कम सामान्य

रायपुर का न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.1 डिग्री कम है. अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री कम 29 डिग्री रहा. माना में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक पहुंच गया है. प्रदेश में सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 30.6 डिग्री दर्ज किया गया. यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री है. प्रदेश में सबसे ठंडा अंबिकापुर रहा, जहां व्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री पहुंच गया है. यहां का अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री रहा. बिलासपुर का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा. इसी तरह राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी रायपुर में आज आकाश साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन