2nd July 2026

BREAKING NEWS

कन्या राशि वालों के लिए खुशखबरी, रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना तेज; पढ़ें दैनिक राशिफल

पत्नी संग मिलकर प्रेमी ने 4 लाख की सुपारी देकर करवाई प्रेमिका की हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार

महिला के भेष में आए बदमाशों से मचा हड़कंप

रायपुर जिले के कई तहसीलदार बदले, देखें किसे मिली नई जिम्मेदारी

वन विभाग का बड़ा एक्शन, दो बाघों और पैंगोलिन की खाल बरामद, 2 संदिग्ध गिरफ्तार

Advertisment

छत्तीसगढ़ विधानसभा विशेष सत्र : CM विष्णुदेव साय ने रजत यात्रा में योगदान देने वाले तीन जनप्रतिनिधियों को किया याद

Media Yodha Desk Tue, Nov 18, 2025

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान छत्तीसगढ़ की रजत यात्रा में योगदान देने वाले तीन प्रमुख जनप्रतिनिधियों रजनी ताई उपासने, बनवारी लाल अग्रवाल और राधेश्याम शुक्ल का पुण्य स्मरण किया. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रायपुर की पहली महिला विधायक रजनी ताई उपासने राजनीतिक और सामाजिक जीवन की प्रेरक व्यक्तित्व थीं, उनका निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है.

बनवारी लाल अग्रवाल को याद करते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष, दो बार के विधायक रहे और उनके जनसेवा से जुड़े कार्य, संगठन और समाज के प्रति समर्पण हम सब के लिए अनुकरणीय है. मुख्यमंत्री ने राधेश्याम शुक्ल के बारे में कहा कि वे अनुशासित एवं कर्मनिष्ठ जनप्रतिनिधि के रूप में याद किए जाएंगे.

उनका पूरा जीवन जनसेवा को समर्पित रहा, उनके निधन से प्रदेश ने एक प्रतिबद्ध नेता को खो दिया है. मुख्यमंत्री साय ने तीनों दिवंगत विभूतियों की आत्मा की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन