4th July 2026

BREAKING NEWS

गिरिबाला सिंह के घर चोरी में बड़ा सुराग, गुना के पारदी गैंग पर पुलिस का शक

खामेनेई को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ी लाखों की भीड़, भारत समेत 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल

दूसरे टी20 में होगा वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू? 15 साल के बल्लेबाज ने इंस्टाग्राम स्टोरी से दिए संकेत

NHM कर्मचारी की बर्खास्तगी रद्द, सेवा बहाली के संकेत

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जुलाई से नवंबर तक कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, SECR ने जारी की सूची

Advertisment

CG Weather News : छत्तीसगढ़ में ठंड की चुभन बढ़ेगी, 3 दिनों में तापमान 3 डिग्री तक गिरने का अनुमान

Media Yodha Desk Wed, Dec 17, 2025

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. हालांकि इसके बाद 3 दिनों में पारा गिरेगा. मौसम विभाग के अनुसा पारा 1 से 3 डिग्री तक गिरने की संभावना है. मंगलवार को राजधानी रायपुर न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं माना में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस, माना में 29 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर में 27.6 डिग्री सेल्सियस, पेंड्रारोड में 27.4 डिग्री सेल्सियस, अम्बिकापुर में 26.2 डिग्री सेल्सियस, दुर्ग में 27.6 डिग्री सेल्सियस और राजनांदगांव में 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं रायपुर में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस, माना में 10.6 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर में 12.4 डिग्री सेल्सियस, पेंड्रारोड में 9.4 डिग्री सेल्सियस, अम्बिकापुर में 6.5 डिग्री सेल्सियस, जगदलपुर में 10 डिग्री सेल्सियस, दुर्ग में 10.2 डिग्री सेल्सियस और राजनांदगांव में 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ? 

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार यानी 17 दिसंबर की सुबह राजधानी रायपुर में धुंध छाई रहेगी और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन