21st October 2026

BREAKING NEWS

टाइगर श्रॉफ पर हमले की पूरी साजिश का खुलासा, तीन नहीं 7 लोग थे शामिल

रायपुर में टीम इंडिया का धमाका! जिम्बाब्वे को 92 रन से हराकर सीरीज पर 3-0 से किया कब्जा

वारदात के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई; 3 गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

छत्तीसगढ़ की पलक सिंह और श्रेया श्रीवास पर लगेगी बोली, 146 खिलाड़ियों की सूची में बनाई जगह

सालों से दूध पीते आए बड़े-बुजुर्गों को अब दूध पीने से मना क्यों करते हैं डॉक्टर? जा

Advertisment

Chhattisgarh Ration Card eKYC : राशनकार्ड धारक ध्यान दें! इस तारीख तक करा लें ई-केवाईसी, वरना कट सकता है नाम

Media Yodha Desk Wed, Oct 21, 2026

Chhattisgarh Ration Card eKYC: छत्तीसगढ़ में राशनकार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी कराना जरूरी हो गया है। प्रशासन ने शेष सदस्यों का सत्यापन 30 अक्टूबर 2026 तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। जिन सदस्यों का ई-केवाईसी सत्यापन निर्धारित समय-सीमा तक पूरा नहीं होगा, उनके नाम राशनकार्ड डेटाबेस से हटाए जा सकते हैं। इससे भविष्य में राशन प्राप्त करने में परेशानी हो सकती है।

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय, नवा रायपुर के निर्देशों के तहत कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिले में सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राशनकार्ड नियम 2016 के तहत स्थानीय निकायों के अधिकृत अधिकारियों के माध्यम से सदस्यों का सत्यापन किया जा रहा है।

जिले में 72 हजार से अधिक सदस्यों का ई-केवाईसी बाकी

प्रशासन के अनुसार, जिले के विभिन्न विकासखंडों और नगरीय निकायों में कुल 72,133 सदस्यों का ई-केवाईसी सत्यापन लंबित है। इनमें बकावंड में 14,492, बस्तर जनपद में 13,734, जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र में 13,052 और जगदलपुर ग्रामीण क्षेत्र में 9,413 सदस्य शामिल हैं।

इसके अलावा लोहंडीगुड़ा में 6,266, तोकापाल में 5,844, दरभा में 4,202, बास्तानार में 4,196 और नगर पंचायत बस्तर में 934 सदस्यों का सत्यापन बाकी है।

ई-केवाईसी अभियान की निगरानी के लिए अधिकारी नियुक्त

सत्यापन अभियान को समय पर पूरा कराने के लिए प्रशासन ने विकासखंड और नगरीय निकाय स्तर पर नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। इन अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अभियान की निगरानी करने, निर्धारित समय-सीमा में काम पूरा कराने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

राशनकार्ड धारक कब तक कराएं ई-केवाईसी?

प्रशासन ने राशनकार्ड हितग्राहियों से अपील की है कि वे 30 अक्टूबर 2026 से पहले अपने संबंधित उचित मूल्य दुकान या निर्धारित केंद्र पर जाकर ई-केवाईसी सत्यापन पूरा करा लें। समय पर सत्यापन कराने से राशनकार्ड में नाम निरस्त होने और भविष्य में राशन लेने में होने वाली संभावित परेशानियों से बचा जा सकता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन