4th October 2026

BREAKING NEWS

आज इन राशियों को मिल सकता है सफलता का मौका, जानें नौकरी, धन और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा दिन

पथरिया पुलिस ने सुलझाया अंधे कत्ल का मामला, उमरिया में महिला की हत्या का हुआ खुलासा

IFS अधिकारी पर पत्नी ने लगाए प्रताड़ना के आरोप, अफसर बोले- मामला कोर्ट में विचाराधीन

मुंबई में CJP नेताओं समेत 500 लोगों पर FIR; दिल्ली में भी 3 केस

जोरदार टक्कर के बाद धू-धूकर जली कार, स्कूटी भी आई आग की चपेट में; गाड़ी मालिक गायब

Advertisment

छत्तीसगढ़ पुलिस का कांस्टेबल गिरफ्तार : गांजे की तस्करी करते पकड़ा गया; जानें कौन से थाने में था तैनात

Media Yodha Desk Tue, Jan 6, 2026

जांजगीर-चाम्पा: जिले के शिवरीनारायण पुलिस ने 15 किलो 7 सौ ग्राम गांजा की बिक्री करने परिवहन करने वाले मुख्य आरोपी आरक्षक चंद्रशेखर साहू और एक अन्य नाबालिग बालक को गिरफ्तार किया है। नाबालिग बालक को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।

पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है। पुलिस ने परिवहन में प्रयुक्त कार को आरक्षक से जब्त किया है। गिरफ्तार आरक्षक, महासमुंद जिले में पदस्थ है।

कार से कर रहा था गांजे की तस्करी

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी एक कार में सवार 2 युवक गांजा की बिक्री करने परिवहन कर रहे है। पुलिस ने घेराबंदी करके कार सवार मुख्य आरोपी आरक्षक चंद्रशेखर साहू और एक अन्य नाबालिग बालक के कब्जे से 15 किलो 7 सौ ग्राम गांजा जब्त करके दोनों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मुख्य आरोपी आरक्षक चंद्रशेखर साहू को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है, तो नाबालिग बालक को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन