5th July 2026

BREAKING NEWS

पेट्रोलिंग गाड़ी देखते ही भागा युवक, अचानक हार्ट अटैक से मौत; जांच में जुटी पुलिस

योग्यता होने पर भी मनपसंद पद पर अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार नहीं

अयातुल्ला खामेनेई के जनाजे को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा

टीम इंडिया में डेब्यू का सपना हुआ पूरा! वैभव सूर्यवंशी ने सबसे पहले किसे सुनाई खुशखबरी? BCCI का VIDEO वायरल

गनियारी पहुंचा पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर, राजकीय सम्मान के साथ आज अंतिम विदाई

Advertisment

छत्तीसगढ़ वन विभाग की बड़ी कार्रवाई : बेशकीमती सागौन की 175 नग चिरान जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

Media Yodha Desk Thu, Jan 29, 2026

दंतेवाड़ा : जिले में अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। लड़की माफियाओं के अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर सागौन चिरान फारा 175 नग जब्त किया गया है। जब्त सागौन की कुल मात्रा 3.351 घन मीटर है। मामला दंतेवाड़ा वन परिक्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, गढ़मिरी में लकड़ी तस्कर ने सागौन चिरान अपने एक ठिकाने में छिपा रखा है।

जिसके बाद DFO रंगानाधा रामाकृष्णा वाय के निर्देश पर एक टीम बनाई गई। जिसमें अधिकारी-कर्मचारी सोहन लाल वर्मा, जे.पी. मिश्रा, संतोष नाग, लक्ष्मीनारायण नागे, परिसर रक्षक कोमल राम साहू समेत अन्य को शामिल किया गया। इस टीम ने गढ़मिरी के रहने वाले कोसा और भीमा के अलग-अलग ठिकाने में अचानक दबिश दी। जिसके बाद करीब 175 नग सागौन लकड़ी जब्त की गई है।

DFO रंगानाधा रामाकृष्णा वाय ने कहा कि, बेशकीमती लकड़ियों की अवैध तस्करी करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई के दौरान के दौरान कोसा और भीमा के खिलाफ काष्ठ चिरान अधिनियम 1984 के तहत वन अपराध प्रकरण क्रमांक 15455/02 और 15455/03 दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन