CGBSE 2026 Results : छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम इस तारीख को होंगे जारी, ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट
CGBSE 2026 Results: कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों के लिये अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) 30 अप्रैल या एक मई को परीक्षा परिणाम जारी कर सकता है। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। काउंटिंग, मिलान और रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। बता दें कि इस बार हिंदी का पेपर लीक होने की वजह से कक्षा 10वीं की हिंदी परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को दोबारा आयोजित की गई थी। इस कारण परीक्षा परीणाम जारी होने में देरी हो रही है। माशिमं की सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि मूल्यांकन का कार्य समय पर हो चुका है। फिलहाल, मिलान की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद रिजल्ट तैयार किया जाएगा। कोई गलती न हो, इसे लेकर सावधानी बरती जा रही है । कार्य की गति को देखते हुए उम्मीद है कि 30 अप्रैल या एक मई तक रिजल्ट जारी हो सकता है।
10वीं-12वीं परीक्षा का शेड्यूल- CGBSE Results 2026
कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा 21 फरवरी 2026 से शुरू होकर और 13 मार्च 2026 तक पूरी हुई। वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी 2026 से शुरू होकर 18 मार्च 2026 को खत्म हुई।
कुल पंजीकृत छात्र- CGBSE Results 2026
कक्षा दसवीं में 3,20,535 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। वहीं कक्षा 12वीं में 2,45,785 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। कुल मिलाकर करीब 5.66 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं इस बार बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए थे।
ऐसे चेक करें रिजल्ट? - CGBSE Results 2026
छात्र रिजल्ट जानने के लिये छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट्स cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर रोल नंबर डालकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके साथ ही DigiLocker पर भी मार्कशीट उपलब्ध रहेगी।
कब हुई थीं परीक्षा? CGBSE Result 2026
कक्षा-10वीं: 21 फरवरी से 13 मार्च 2026 तक
कक्षा-12वीं: 20 फरवरी से 18 मार्च 2026 तकट
कैसे चेक करें रिजल्ट? CGBSE Result 2026
छात्र इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं-
सबसे पहले माशिमं की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर 'CGBSE 10th Result 2026' या 'CGBSE 12th Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना रोल नंबर डाले फिर कैप्चा कोड दर्ज करें।
Submit बटन पर क्लिक करें।
इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकालकर रख लें।
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन