9th October 2026

BREAKING NEWS

अब मतदाता सूची में नाम जोड़ने चलेगा विशेष अभियान

गृह विभाग ने जारी किया आदेश; कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर ‘‘ऑपरेशन बॉज’’ के दौरान मुंगेली पुलिस की बड़ी का

“पहल” कार्यक्रम के तहत बिहान दीदियों एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

पुलिस ने 9 को किया गिरफ्तार

Advertisment

GGU में होली मिलन कार्यक्रम के दौरान बवाल : छात्रों के बीच भयंकर झगड़ा, जमकर चले लात-घूंसे, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Media Yodha Desk Tue, Mar 3, 2026

बिलासपुर : गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU) परिसर में ब्रदर हुड पैनल ने सोमवार को होली मिलन कार्यक्रम रंग बरसे 0.5 का आयोजन किया था। कार्यक्रम के दौरान कुछ छात्रों ने नशे में जमकर रंग-गुलाल उड़ाए और एक दूसरे के कपड़े फाड़े। इसके बाद अचानक एक दूसरे से मारपीट करने लगे। मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ है। यूनिवर्सिटी में एबीवीपी द्वारा होली पर आयोजित कार्यक्रम में हुई मारपीट की चर्चा खत्म नहीं हुई और दूसरी बार छात्र आपस में भिड़ गए। सोमवार को ब्रदरहुड पैनल ने छात्रों के लिए रंग बरसे 0.5 का आयोजन किया था। ऑडिटोरियम के सामने तेज आवाज में साउंड सिस्टम लगाकर छात्र जमकर रंग-गुलाल उड़ा रहे थे।

छात्र-छात्राएं सभी आपस में डांस कर रहे थे। कुछ छात्र आपस में ही एक दूसरे के शर्ट तक फाड़ रहे थे। अबीर गुलाल के नशे के बीच अचानक कुछ छात्रों ने मारपीट शुरू कर दी। बाकी छात्र विवाद देख इधर-उधर भागने लगे। मारपीट का वीडियो भी शाम तक सोशल मीडिया में वायरल होने लगा। वीडियो में छात्र एक दूसरे से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। इस विवाद के बाद न तो पुलिस यूनिवर्सिटी आई और ना ही कोई थाने गया।

चार दिन पहले भी इसी तरह के आयोजन में लड़े थे छात्र

चार दिन पहले एबीवीपी ने कैंपस में होली मिलन का आयोजन किया था। कार्यक्रम के दौरान यहां भी छात्र आपस में भिड़ गए थे। कुछ छात्र तो विवाद का पूरा कारण दबी जुबान में नशा और यूनिवर्सिटी प्रबंधन की उदासीनता को बता रहे हैं। उनका कहना है कि पहले कार्यक्रम में विवाद के बाद यूनिवर्सिटी को ब्रदरहुड पैनल को रंग बरसे की अनुमति नहीं देना चाहिए था।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन