20th September 2026

BREAKING NEWS

भारत ने बांग्लादेश को सेमीफाइनल में हराया, अब गोल्ड मेडल के लिए श्रीलंका से होगा मुकाबला

मोटर सायकल चोरों के खिलाफ लोरमी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, चोरी गये 06 मोटर सायकल जप्त

छत्तीसगढ़ में एक और सरकारी छुट्टी का ऐलान, इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर

गणेश विसर्जन जुलूस में बवाल! डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

अहमदाबाद हादसे वाले Boeing 787 की तकनीकी हिस्ट्री खंगालने की मांग, पायलट संगठन ने भेजा पत्र

Advertisment

CG News : गणेश विसर्जन जुलूस में बवाल! डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Media Yodha Desk Sun, Sep 20, 2026

बलरामपुर : गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर रामानुजगंज में पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। पुलिस की कार्रवाई से नाराज समिति के लोगों ने रामानुजगंज थाने पहुंचकर घेराव किया। करीब आधे घंटे तक बड़ी संख्या में लोग थाने के बाहर मौजूद रहे।

डीजे बंद कराने को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान पुलिस ने डीजे बंद कराया था। इसी को लेकर गणेश पूजा समिति के सदस्य नाराज हो गए और कार्रवाई का विरोध करते हुए थाने पहुंच गए। कुछ ही देर में थाने के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई, जिसके चलते वहां तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

मौके पर बुलाया गया अतिरिक्त पुलिस बल

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने एहतियात के तौर पर अतिरिक्त बल मौके पर बुलाया। पुलिस अधिकारियों ने समिति के सदस्यों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। अधिकारियों ने डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के इस्तेमाल को लेकर निर्धारित नियमों और निर्देशों का पालन करने की बात कही।

काफी देर तक चली बातचीत और समझाइश के बाद समिति के सदस्य थाने से वापस लौट गए। इसके बाद स्थिति सामान्य हो गई। फिलहाल रामानुजगंज क्षेत्र में स्थिति शांतिपूर्ण बताई जा रही है और पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन