5th July 2026

BREAKING NEWS

गिरिबाला सिंह के घर चोरी में बड़ा सुराग, गुना के पारदी गैंग पर पुलिस का शक

खामेनेई को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ी लाखों की भीड़, भारत समेत 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल

दूसरे टी20 में होगा वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू? 15 साल के बल्लेबाज ने इंस्टाग्राम स्टोरी से दिए संकेत

NHM कर्मचारी की बर्खास्तगी रद्द, सेवा बहाली के संकेत

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जुलाई से नवंबर तक कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, SECR ने जारी की सूची

Advertisment

CG Online Attendance : छत्तीसगढ़ की शिक्षा प्रणाली में बदलाव, अब रजिस्टर की जगह ऐप से लगेगी क्लास की हाज़िरी

Media Yodha Desk Sun, Dec 21, 2025

CG Online Attendance: छत्तीसगढ़ में अब सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों की उपस्थिति मोबाइल ऐप के माध्यम से दर्ज की जाएगी. स्कूल शिक्षा विभाग ने “विद्या समीक्षा केंद्र” ऐप को प्रदेश के सभी जिलों में लागू कर दिया है. अब तक यह व्यवस्था प्रदेश के 7 जिलों में लागू थी, जहां इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं.

इसी अनुभव के आधार पर राज्य सरकार ने इसे पूरे प्रदेश में लागू करने का निर्णय लिया है. स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की नियमितता और जवाबदेही सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है. ‘विद्या समीक्षा केंद्र' ऐप से यह स्पष्ट हो जाएगा कि शिक्षक और विद्यार्थी समय पर स्कूल आ रहे हैं या नहीं.

इससे शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी और पढ़ाई का माहौल मजबूत होगा. शिक्षा विभाग ने सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ऐप के जरिए उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करें. राज्य शासन का मानना है कि इस नई व्यवस्था से स्कूलों में अनुशासन बढ़ेगा और विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन