15th May 2026

BREAKING NEWS

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत थाना लालपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम परसाकापा मे 10

कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी के वैगन में भड़की आग

4 हत्याओं का सनसनीखेज खुलासा! बेटे ने ही परिवार को उतारा मौत के घाट, संपत्ति के लिए रची खौफनाक साजिश

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल संकट! 300 से ज्यादा पंप बंद, रातभर पेट्रोल के लिए लाइन में खड़े रहे लोग

RCB vs KKR मैच में बवाल! रायपुर स्टेडियम के गेट तोड़कर अंदर घुसी बेकाबू भीड़

Advertisment

CG Rasoiya Protest : हक की लड़ाई में गई जान, धरना स्थल पर 2 रसोइयों की मौत से मचा हड़कंप, इस चीज की कर रहे मांग

Media Yodha Desk Wed, Jan 28, 2026

CG Rasoiya Protest : राजधानी रायपुर के नवा रायपुर स्थित तुता धरना स्थल पर मिड-डे मील योजना के तहत सरकारी स्कूलों में काम करने वाली रसोइयों की अनिश्चितकालीन हड़ताल अब गंभीर मानवीय संकट में बदलती नजर आ रही है। धरने के दौरान दो महिला रसोइयों की मौत हो चुकी है, जबकि एक अन्य की हालत नाजुक बताई जा रही है। खुले आसमान के नीचे, एक पर्दे के सहारे छोटे बच्चों के साथ सो रही महिलाओं की बदहाली ने प्रशासन और सरकार की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रसोइया संघ के अध्यक्ष राम राज कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि धरना स्थल पर मौजूद प्रदर्शनकारियों में से दो महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतक महिलाओं में दुलारी यादव, शासकीय प्राथमिक शाला सलधा की रसोइया थीं। 25 जनवरी को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 27 जनवरी दोपहर करीब तीन बजे उनकी मौत हो गई। दूसरी मृतक रुक्मणी सिन्हा ग्राम कुसुम कसाव, जिला बालोद की रहने वाली थीं। दोनों महिलाओं को सर्दी, खांसी, तेज सिरदर्द और संक्रमण की शिकायत थी। धरना स्थल के हालात को लेकर रसोइया संघ ने गंभीर आरोप लगाए हैं। संघ का कहना है कि प्रदर्शन स्थल पर पीने के लिए साफ पानी तक की व्यवस्था नहीं है। नहाने, शौचालय और दैनिक जरूरतों के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं।

ठंड और मौसम की मार से बचने के लिए न तो पर्याप्त तंबू हैं, न कंबल और न ही पक्की छत की व्यवस्था। इन हालात में महिलाएं छोटे-छोटे बच्चों के साथ खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। कई महिलाएं अपनी आपबीती बताते हुए फूट-फूटकर रो पड़ीं और साफ शब्दों में कहा कि “दो लाशें जा चुकी हैं, आगे भी जा सकती हैं, लेकिन मरते दम तक यहीं रहेंगे।”

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन