9th October 2026

BREAKING NEWS

इन 6 राशियों के लिए खास रहेगा शुक्रवार, करियर-धन में मिल सकते हैं नए मौके; पढ़ें 9 अक्टूबर का राशिफल

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा खुलासा! शेफाली बग्गा ने ED को लौटाए इतने करोड़

देवेंद्र यादव के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर 16 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई

चोरी के शक में महिलाओं की पिटाई, भीड़ ने लात-घूंसों से पीटा; वीडियो वायरल

17 हजार फीट की ऊंचाई पर इंडिगो विमान पर गिरी बिजली, 150 यात्री थे सवार

Advertisment

CG Factory Fire : केमिकल फैक्ट्री में भयंकर आग, आसमान छू रही लपटें और धुएं का गुबार, इलाके में मचा आतंक

Media Yodha Desk Mon, Feb 16, 2026

CG Factory Fire: राजनांदगांव जिले के घुमका थाना क्षेत्र अंतर्गत जालबांधा के मोहंदी गांव में स्थित जया केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई है। कुछ ही मिनटों में आग ने भयंकर रूप ले लिया है और फैक्ट्री परिसर में अफरा–तफरी का माहौल पैदा कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही घुमका थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजुद है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद प्रशासन ने फैक्ट्री परिसर को तुरंत खाली कराया और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया है। आग की लपटें इतनी तेज़ हैं कि दूर से भी दिखाई दे रही हैं। धुएं का गुबार आसमान तक फैल गया है, जिससे इलाके में भय का माहौल है। ग्रामीणों और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। घुमका थाना प्रभारी विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है।

प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या किसी रासायनिक प्रतिक्रिया की संभावना जताई जा रही है। उन्होंने बताया कि आग पर नियंत्रण पाने के लिए दमकल कर्मी और पुलिस लगातार प्रयास कर रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है, लेकिन घटना स्थल पर सुरक्षा के पूर्ण इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन पूरी स्थिति पर निगरानी रख रहा है और आग पूरी तरह बुझने के बाद ही नुकसान का आंकलन किया जा सकेगा। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं, और आसपास के इलाके में लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन