8th October 2026

BREAKING NEWS

कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि, जानें आज-कल का वेदर अपडेट

11 अक्टूबर को होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

75 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा; बॉलीवुड में शोक की लहर

क्या चीनी से आती है लिवर में सूजन, डॉक्टर से जानें

10वीं-12वीं पास के लिए 365 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन की आखिरी तारीख

Advertisment

CG Boring Accident : जमीन फटी, कमरे से निकली पानी की तेज धार! बिलासपुर में बोरिंग के दौरान हादसा; इलाके में मची अफरा-तफरी

Media Yodha Desk Sun, Feb 1, 2026

CG Boring Accident : शहर के उसलापुर गोकुलधाम क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यहां एक घर की अंडरग्राउंड बोरिंग हाई प्रेशर के कारण अचानक फट गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

जानकारी के अनुसार, मकान के पास स्थित पड़ोसी प्लॉट में नई बोरिंग का काम चल रहा था, इसी दौरान अत्यधिक दबाव बनने से पहले से मौजूद अंडरग्राउंड बोरिंग फट गई। तेज प्रेशर के कारण जमीन के भीतर जोरदार धमाका हुआ और पानी के साथ मिट्टी बाहर निकलने लगी।

घटना का पूरा दृश्य घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। वीडियो में बोरिंग फटने का भयावह मंजर साफ नजर आ रहा है। खास बात यह रही कि घटना के समय मकान मालिक मौके पर ही मौजूद था, हालांकि वह बाल-बाल बच गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन