12th May 2026

BREAKING NEWS

गलत सीमांकन से भड़के ग्रामीण, आरआई-पटवारी को बनाया बंधक; पुलिस केस दर्ज

राजधानी रायपुर में बड़ी चोरी, ज्वेलरी शॉप से करोड़ों के सोने-चांदी के गहने पार

5 लाख की इनामी महिला नक्सली ने डाले हथियार, छत्तीसगढ़-आंध्र बॉर्डर पर थी एक्टिव

रायपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी का बड़ा खुलासा, पैनल बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

सड़क किनारे गुपचुप खाना बना मुसीबत! छत्तीसगढ़ में 25 लोग फूड पॉयजनिंग का शिकार

Advertisment

CG 10th Board Exam Cheating : 10वीं बोर्ड परीक्षा में नकल का मामला, तीन छात्र चिट से लिखते पकड़े गए, केंद्राध्यक्ष हटाए गए

Media Yodha Desk Sat, Mar 7, 2026

CG 10th Board Exam Cheating: सूरजपुर में चल रही 10वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल का मामला सामने आया है. गणित विषय की परीक्षा में चिट के सहारे उत्तर लिखते हुए तीन छात्रों को उड़नदस्ता टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया. यह कार्रवाई औचक निरीक्षण के दौरान की गई, जहां तहसीलदार की मौजूदगी में छात्रों को नकल करते हुए पाया गया.

दरअसल मामला शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल सलका अधीना का है. निरीक्षण के दौरान जब उड़नदस्ता टीम ने परीक्षा कक्ष की जांच की, तो तीन छात्र चिट के सहारे प्रश्नों के उत्तर लिखते हुए मिले. इसके बाद मौके पर ही तीनों छात्रों के खिलाफ नकल प्रकरण तैयार कर लिया गया और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

परीक्षा केंद्र के केंद्राध्यक्ष को हटाया गया

इधर, जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित परीक्षा केंद्र के केंद्राध्यक्ष रज्जाक अंसारी को तत्काल हटा दिया है और उनकी जगह नए केंद्राध्यक्ष सतीश पांडेय की नियुक्ति कर दी गई है. साथ ही पूर्व केंद्राध्यक्ष को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है. जवाब के आधार पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए उच्च कार्यालय को पत्र भेजा जाएगा. फिलहाल इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य परीक्षा केंद्रों पर भी निगरानी और सख्त किए जाने की बात कही जा रही है, ताकि बोर्ड परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन