5th July 2026

BREAKING NEWS

गिरिबाला सिंह के घर चोरी में बड़ा सुराग, गुना के पारदी गैंग पर पुलिस का शक

खामेनेई को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ी लाखों की भीड़, भारत समेत 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल

दूसरे टी20 में होगा वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू? 15 साल के बल्लेबाज ने इंस्टाग्राम स्टोरी से दिए संकेत

NHM कर्मचारी की बर्खास्तगी रद्द, सेवा बहाली के संकेत

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जुलाई से नवंबर तक कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, SECR ने जारी की सूची

Advertisment

CG में व्यापारी की करतूत उजागर : घर को बना लिया था अवैध गोदाम, भारी मात्रा में दवाइयां बरामद

Media Yodha Desk Sun, Dec 21, 2025

रायपुर : गोगांव के ट्रांसपोर्ट में मिली नकली दवा के मामले में सारंगढ़ तक पहुंची औषधि निरीक्षकों की टीम ने सरस्वती मेडिकल स्टोर्स के संचालक के घर छापेमारी कर करीब पचास लाख की दवाएं बरामद की हैं. कारोबारी ने घर को दवा का अवैध गोदाम बना रखा था. ज्यादातर दवा पेनकिलर, कफ सिरप, सर्दी-जुकाम की होने के साथ जेनेरिक है. दवा कारोबारी नकली दवा के मामले में संदेही भी है. शनिवार को रायपुर के साथ रायगढ़ के खाद्य निरीक्षकों की टीम ने सारंगढ़ के दवा कारोबारी खेमराम केसरवानी के निवास में छापेमारी की. केसरवानी ने अपनी दवा दुकान के अलावा मकान के पिछले हिस्से में बनाए गए गोदाम में लाखों रुपये की दवा डंप कर रखी थी.

दवा के मामले में उसके पास खरीदी संबंधित कोई दस्तावेज नहीं थे और ना ही उसे सुरक्षित तरीके से रखा गया था. जांच टीम ने इसे अवैध संग्रहण का मामला मानते हुए दवा कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई की है. उसकी दवा दुकान से कुछ दिन पहले भारी मात्रा में और दवा बरामद की गई थी, जिसका भी उसके पास कोई रिकार्ड नहीं है.

खेमराम गोगांव के ट्रांसपोर्ट में पकड़ी गई नकली दवा के मामले में भी संदिग्ध है. उसके मोबाइल पर ही संबंधित दवा की तस्वीर मिली थी, जिसे खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जब्त कर रखा है. सूत्रों के मुताबिक संदेही दवा कारोबारी के मेडिकल स्टोर्स और गोगांव के ट्रांसपोर्ट में मिले बिल के संस्थान का नाम एक ही है. इस आधार पर जांच टीम अपने इंवेस्टीगेशन के तहत वहां तक पहुंची है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन