25th April 2026

BREAKING NEWS

ईरान का बड़ा दावा - “हमने अभी तक अपनी मिसाइल क्षमता का बड़ा हिस्सा इस्तेमाल ही नहीं किया”, इजरायल-अमेरिका में हलचल

श्रीसंत का फिर फूटा गुस्सा हरभजन सिंह पर, 'थप्पड़ कांड' को लेकर बड़ा दावा, बोले– कमाए 1 करोड़ रुपये

नक्सलवाद को बड़ा झटका, 47 माओवादी आज हथियार डालकर करेंगे आत्मसमर्पण

CBSE निजी स्कूलों में अब केवल NCERT किताबें अनिवार्य, निजी प्रकाशकों पर लगेगा ब्रेक

इलेक्ट्रॉनिक और डीएनए साक्ष्य पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Advertisment

CG Satta Racket : सटोरिए बाबू खेमानी के ठिकानों पर छापा, 5 लग्जरी कारें और करोड़ों की संपत्ति जब्त

Media Yodha Desk Sat, Apr 25, 2026

CG Satta Racket: क्रिकेट सट्टे का मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी के घर शुक्रवार को पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। पड़ताल के दौरान पुलिस को 5 महंगी कारों के साथ बाबू खेमानी और उसके परिवार की करोड़ों की संपत्तियों का खुलासा हुआ। गंज पुलिस और क्राइम ब्रांच की 10 टीमों ने शुक्रवार को बाबू के आमानाका के मारुति एनक्लेव स्थित मकान में छापा मारा। सर्च वारंट लेकर पहुंची पुलिस की टीम को घर में बाबू और करण की पत्नियों के अलावा उसकी मां भी मिली।

जानकारी के मुताबिक, मारुति एनक्लेव में कान के अलावा रविभवन में मोबाइल दुकान, जोरापारा में गोदाम, महासमुंद – बागबाहरा मेनरोड में 1 एकड़ जमीन के अलावा बीएमडब्ल्यू, क्रेटा सहित अन्य ब्रांड की 5 महंगी कारें मिली है। पुलिस ने बाबू और करण के अलावा उसके पिता के बैंक खातों के ट्रांजेक्शन की जांच शुरू कर दी है। बाबू और करण ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के लिए अलग-अलग नाम से 50 से अधिक आईडी बनाए थे। कई म्यूल खातों का भी इस्तेमाल किया गया है।

कई आपत्तिजनक वीडियो

आरोपी बाबू पहले महादेवबुक ऐप से जुड़ा था। इसके बाद सट्टे का अपना काम शुरू कर दिया था। बाबू और उसके भाई करण से जुड़े लोगों की भी पुलिस जांच कर रही है। खुद को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बताने वाला बाबू खेमानी इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया में रील और वीडियो बनाता था। इसमें से कई वीडियो गाली-गलौज व आपत्तिजनक भी है।

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन