3rd July 2026

BREAKING NEWS

ट्रेन में धूम्रपान, फेरी या भीख मांगने पर अब लगेगा भारी जुर्माना, रेलवे ने सख्त किए नियम

सरकार के फैसले को सही ठहराया, शिक्षकों की सभी याचिकाएं खारिज

बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर सिस्टम सक्रिय, प्रदेश में 5 दिन तक बारिश की संभावना

NEET-JEE में बड़ा बदलाव संभव! एडमिशन में बोर्ड परीक्षा के नंबरों को मिल सकता है 50% वेटेज

'रामायण' टीजर पर नया विवाद! ध्रुव राठी बोले- फ्री पब्लिसिटी के लिए खेला गया बड़ा दांव

Advertisment

CG News : किसानों के खाते में जल्द आएगा धन बोनस, इस दिन मिलेगा पैसा – लाखों किसानों की होली होगी रंगीन

Media Yodha Desk Fri, Feb 27, 2026

रायपुर: होली पर्व से पहले किसानों को बड़ी सौगात देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि जारी करने का निर्णय लिया है। कबीरधाम जिले के 1 लाख 17 हजार 344 किसानों को कुल 461.82 करोड़ रुपए की आदान सहायता प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 28 फरवरी को राज्य स्तरीय धान बोनस वितरण कार्यक्रम के माध्यम से आदान सहायता राशि का अंतरण करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री किसानों से वर्चुअल माध्यम से संवाद भी करेंगे। कवर्धा विकासखंड के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र कवर्धा में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही बोड़ला, सहसपुर लोहारा और पंडरिया विकासखंड में कार्यक्रम आयोजित होंगे। कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि त्यौहारी माहौल में न केवल किसानों की आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति करेगा, बल्कि वे आगामी खरीफ सीजन की तैयारी भी बेहतर ढंग से कर सकेंगे।

यह राशि किसानों को खाद, बीज एवं अन्य कृषि आदानों की व्यवस्था में सहायक सिद्ध होगी। राज्य शासन की यह पहल किसानों की खुशहाली और समृद्धि के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। होली से पहले सहायता राशि जारी कर सरकार ने यह संदेश दिया है कि अन्नदाता की आर्थिक सुदृढ़ता सर्वाेच्च प्राथमिकता है। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से सरकार कृषि क्षेत्र को मजबूत आधार प्रदान कर रही है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिल रही है।

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन