20th October 2026

BREAKING NEWS

दशहरे पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें अपना भविष्यफल

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20 की तारीख जानें

कैदी लेकर पहुंचे पुलिसकर्मी खुद विवादों में, नशे में बेसुध मिले ASI-आरक्षक; लावारिस पड़ी थी राइफल

छत्तीसगढ़ में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! जल संसाधन विभाग के 12 अधिकारियों के तबादले

बस्तर दशहरा में बवाल! फूल रथ की परिक्रमा के दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प

Advertisment

मतदाता सूची पुनरीक्षण : BLO टीम ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के आवास पर पहुँचकर सौंपा प्रारूप-08 और घोषणा प्रपत्र

Media Yodha Desk Sat, Nov 8, 2025

रायपुर : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार को निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मनीष मिश्रा तथा सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी राकेश देवांगन एवं बूथ लेवल अधिकारी (BLO) ने उनके शासकीय आवास में पहुँचकर प्रारूप-08 एवं घोषणा प्रपत्र (Annexure 4) प्रदान किया।

इस दौरान गणना प्रपत्र में आवश्यक जानकारी भरने के पश्चात् अधिकारियों द्वारा उसे संकलित किया गया। उल्लेखनीय है कि एसआईआर की शुरुआत हो गई है। जिसके तहत बूथ लेवल अधिकारी (BLO) 04 नवम्बर से 04 दिसम्बर 2025 तक प्रत्येक घर जाकर गणना प्रपत्र सौंप रहें हैं और जानकारी संकलित कर रहे हैं।

निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गणना प्रपत्र भरने की अवधि 04 नवम्बर से 04 दिसम्बर 2025 तक, ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन-09 दिसम्बर 2025, दावा-आपत्ति अवधि-09 दिसम्बर 2025 से 08 जनवरी 2026, सत्यापन एवं सुनवाई 09 दिसम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तथा अंतिम प्रकाशन 07 फरवरी 2026 को है। मृत, पलायन कर गए, डुप्लीकेट नामों को हटाने तथा पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी। यह पहल मतदाता सूची को अद्यतन एवं सटीक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन