2nd July 2026

BREAKING NEWS

दुर्घटना स्थल पर देर से पहुंचा डायल-112 का आरक्षक, अभद्र व्यवहार पड़ा भारी; हुआ निलंबित

छात्रा ने प्रोफेसर की उतारी हेकड़ी, VIDEO हुआ वायरल

सोनम की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! राजा रघुवंशी हत्याकांड में जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार; कल होगी स

बैनर लहराया; पुलिस ने मौके पर किया गिरफ्तार... जानें क्या लिखा था

IG रामगोपाल गर्ग ने NDPS मामलों और फरार आरोपियों पर दिखाई सख्ती

Advertisment

CG : भाजपा महिला पार्षद ने जहर खाकर की जान देने की कोशिश, अस्पताल में नेताओं और समर्थकों की उमड़ी भीड़

Media Yodha Desk Fri, Mar 13, 2026

रायगढ़ - छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रायगढ़ नगर निगम की भाजपा महिला पार्षद ने आत्महत्या की कोशिश की है। नेहा देवांगन रायगढ़ नगर निगम में वार्ड क्रमांक 2 से भाजपा की पार्षद हैं। उन्होंने आज अपने घर में जहर खाकर जान देने की कोशिश की। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।भाजपा की महिला पार्षद नेहा देवांगन ने आज अपने घर में जहर खा लिया।

जब उनके घर वालों को पता चला तो पड़ोसियों की मदद से पार्षद को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में महिला पार्षद का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार महिला पार्षद की स्थिति अभी खतरे से बाहर है। अगले 24 घंटे तक डॉक्टरों ने उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा है। वहीं महिला पार्षद ने किन कारणों से जहर खाया है इसका खुलासा नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार कोई सुसाइड नोट भी महिला पार्षद के पास से नहीं मिला है। महिला के परिजनों ने आत्महत्या की कोशिश के संबंध में किसी भी किस्म की जानकारी देने से इनकार कर दिया है पर महिला पार्षद के घर में जहर खाने के चलते किसी घरेलू कारणों से जहर खाने की बात चर्चा में है।

हालांकि पुलिस महिला पार्षद के सामान्य स्थिति में आने का इंतजार कर रही है, जिसके बाद उनका बयान लिया जाएगा। वहीं घटना के बाद शहर में खलबली मच गई। शहर की राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हो गई। लोग इस घटना से अचंभित है और सभी इसका कारण जानना चाह रहे हैं। घटना की जानकारी लगते ही महापौर, नगर निगम के सभापति तथा अन्य पार्षदों ने भी अस्पताल पहुंचकर पार्षद के स्वास्थ्य की जानकारी ली है। अब महिला पार्षद के होश में आने के बाद उनके बयान के बाद ही सारी स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन