1st October 2026

BREAKING NEWS

केंद्र सरकार ने जारी किए नए नियम

श्मशान के पास तंत्र-मंत्र का आरोप, ग्रामीण की शिकायत पर पुलिस ने 9 लोगों को पकड़ा

सिर्फ 30 सेकंड का फासला, 174 जिंदगियां दांव पर; गंभीर चोट के बावजूद कैप्टन स्मित मछार ने ऐसे टाला विमान हादसा

अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़-ओडिशा CM की होगी चर्चा

1 अक्टूबर से लागू हुए नए नियम, आम लोगों पर पड़ेगा असर; जानें क्या बदला और क्या नहीं

Advertisment

बिलासपुर रेल हादसा : रेलवे प्रशासन की बड़ी घोषणा, मृतकों के परिजनों को 10 लाख और घायलों को 5 लाख मुआवजा

Media Yodha Desk Wed, Nov 5, 2025

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मेमू लोकल और मालगाड़ी के बीच भीषण टक्कर हो गई। जिससे कई डिब्बे पटरी से उतर गए। इसकी पुष्टि कलेक्टर ने की है। रेलवे प्रशासन ने मृतक के परिवार को 10 लाख और गंभीर घायलों को 5 लाख, सामान्य घायलों को एक लाख रुपए देने की घोषणा की है। रेलवे मंत्रालय रेस्क्यू का मानिटरिंग कर रहा है।

सीआरएस स्तर की जांच कमेटी बनाई गई है, जो पूरे मामले की जांच करेगी। जानकारी के मुताबिक, हादसा शाम करीब 4 बजे बिलासपुर स्टेशन से लगभग 5 किलोमीटर दूर गटोरा और बिलासपुर स्टेशन के बीच हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेन के कई डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गए हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन