8th November 2026

BREAKING NEWS

शहीदों के बलिदान को करेंगे नमन

ट्रेन टिकट के लिए एजेंट को पैसे देने की जरूरत नहीं, IRCTC पर ऐसे बुक करें तत्काल टिकट

छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकीय पदों पर होगी भर्ती, जानें कब होंगी तीनों परीक्षाएं

विवेक ओबेरॉय ने की रणबीर कपूर और यश की जमकर तारीफ, फिल्म को बताया भारतीय संस्कृति का 'महायज्ञ'

दिवाली पर इन 7 जीवों का दिखना माना जाता है बेहद शुभ, माता लक्ष्मी की कृपा से चमक सकती है किस्मत

Advertisment

छत्तीसगढ़ में नौकरी का बड़ा मौका : बस्तर फाइटर्स के 375 पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से करें आवेदन

Media Yodha Desk Sun, Nov 1, 2026

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सुकमा पुलिस ने बस्तर फाइटर्स के अंतर्गत फाइटर आरक्षक के 375 रिक्त पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती में केवल सुकमा जिले के पात्र स्थानीय निवासी ही आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की प्रक्रिया 2 नवंबर 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 12 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में ऑफलाइन आवेदन करना होगा।

375 पदों पर होगी भर्ती

पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार, भर्ती गृह (पुलिस) विभाग के निर्धारित नियमों के तहत की जाएगी। कुल 375 फाइटर आरक्षक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए सबसे अधिक 315 पद आरक्षित हैं। वहीं, अनारक्षित वर्ग के लिए 26, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 26 और अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के लिए 8 पद निर्धारित किए गए हैं।

इस भर्ती में दूसरे जिलों के अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सकेंगे। केवल सुकमा जिले के पात्र स्थानीय निवासी युवाओं को ही इसमें शामिल होने का अवसर मिलेगा।

2 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन

भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 नवंबर 2026 से शुरू होकर 12 दिसंबर 2026 तक चलेगी। उम्मीदवार कार्यालयीन दिवसों में निर्धारित समय के दौरान अपना आवेदन जमा कर सकेंगे। आवेदन स्वीकार करने की अंतिम समयसीमा 12 दिसंबर को शाम 5 बजे तक रखी गई है।

इन कार्यालयों में जमा कर सकेंगे आवेदन

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पुलिस विभाग ने जिले के अलग-अलग कार्यालयों में आवेदन जमा करने की व्यवस्था की है। उम्मीदवार निम्नलिखित स्थानों पर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं:

  • कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला सुकमा

  • अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कार्यालय, सुकमा

  • अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कार्यालय, दोरनापाल

  • अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कार्यालय, कोण्टा

  • अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कार्यालय, जगरगुण्डा

  • अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कार्यालय, मरईगुड़ा

इसके अलावा अभ्यर्थी पंजीकृत भारतीय डाक के माध्यम से भी आवेदन भेज सकते हैं।

डाक से आवेदन भेजने का पता:

पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कम्पोजिट भवन, कुम्हाररास, जिला सुकमा, छत्तीसगढ़ – 494111।

शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा से होगा चयन

भर्ती प्रक्रिया में निर्धारित शारीरिक मापदंड, शारीरिक दक्षता परीक्षा और लिखित परीक्षा से संबंधित नियम लागू होंगे। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले भर्ती विज्ञापन में दी गई पात्रता शर्तों, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और शारीरिक मापदंडों की जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है।

यहां मिलेगी भर्ती से जुड़ी जानकारी

भर्ती आवेदन पत्र का प्रारूप और आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित पुलिस कार्यालयों में उपलब्ध रहेंगे। अभ्यर्थी जिले के पुलिस थानों, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालयों और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सूचना पटल पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इसके अलावा भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार इन आधिकारिक वेबसाइटों पर जा सकते हैं:

सुकमा जिले के स्थानीय युवाओं के लिए बस्तर फाइटर्स में भर्ती होने का यह महत्वपूर्ण अवसर है। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन समय पर जमा करें। आवेदन की अंतिम तिथि 12 दिसंबर 2026 शाम 5 बजे है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन