26th September 2026

BREAKING NEWS

12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? जानें धन, करियर, परिवार और सेहत का हाल

DJ वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 युवकों की मौत, 5 घायल

इटली-फ्रांस-स्पेन को लेकर अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में बड़ा दावा

भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कमलजीत-सुरुचि ने 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में जीता स्वर्ण

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में LKG शुरू करने हाई कोर्ट का आदेश, पालकों की याचिका पर चार सप्ताह में प्रवेश शुरू करने के निर्

Advertisment

बिलासपुर: : अटल बिहारी वाजपेयी व गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में बस सुविधा की मांग, छात्रों ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन

बिलासपुर। बिलासपुर के दो प्रमुख विश्वविद्यालयों — अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय तथा गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए बस सुविधा जल्द शुरू किए जाने की मांग को लेकर आज छात्रों के प्रतिनिधि मंडल ने संभागायुक्त को ज्ञापन सौंपा।

छात्र प्रतिनिधियों ने बताया कि बिलासपुर में प्रदेशभर से हजारों छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा के लिए आते हैं, लेकिन विश्वविद्यालय कोनी जैसे दूरस्थ क्षेत्र में होने के कारण विद्यार्थियों और कर्मचारियों को रोजाना आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

छात्र संघ बिलासपुर ने मांग की है कि शासन जल्द से जल्द विश्वविद्यालयों तक नियमित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराए, ताकि छात्रों को सुगम यात्रा की सुविधा मिल सके।

ज्ञापन सौंपने के दौरान डिप्टी कमिश्नर स्मृति तिवारी ने छात्रों को उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर विशेष रूप से छात्र प्रतिनिधि शुभम पाठक, सौरभ दुबे, आयुष खांडेकर, रुद्र पटेल सहित अन्य छात्र नेता मौजूद रहे। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन