30th September 2026

BREAKING NEWS

नौकरी, व्यापार और प्रेम में क्या रहेगा दिन का हाल? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

ज्यादातर जिलों के डिप्टी कलेक्टर बदले

पुलिस ने शुरू की जांच

पेंशनरों और वनांचल के ग्रामीणों को पुलिस ने किया साइबर अपराधों से जागरूक

BSP स्क्रैप चोरी केस में अब CBI करेगी जांच, सरकार ने जारी की अधिसूचना

Advertisment

CG NEWS : गृह प्रवेश समारोह में तेज रफ्तार कार पंडाल तोड़कर घुसी, 4 लोग गंभीर रूप से घायल

Media Yodha Desk Sat, Sep 27, 2025

अंबिकापुर : जिले में गृह प्रवेश कार्यक्रम में बड़ा हादसा हो गया. गृह प्रवेश की पूजा के बाद शाम को रिसेप्शन पार्टी चल रही थी. रिश्तेदार और मोहल्लेवासी खाना खा रहे थे, इसी बीच तेज रफ्तार कार घर में घुसी और पंडाल को तोड़ते हुए कई लोगों को रौंद दिया.

इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. यह घटना शुक्रवार शाम 8 बजे की है. पूरा मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र के डेरी फार्म रोड वार्ड क्रमांक 3 का है.

गृह प्रवेश की पार्टी में मोहल्लेवासी सहित रिश्तेदार पहुंचे थे. हादसे के बाद घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई. वहीं आरोपी चालक मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पतला पहुंचाया. सभी घायलों का निजी अस्पताल में इलाज जारी है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन