3rd October 2026

BREAKING NEWS

पथरिया पुलिस ने सुलझाया अंधे कत्ल का मामला, उमरिया में महिला की हत्या का हुआ खुलासा

IFS अधिकारी पर पत्नी ने लगाए प्रताड़ना के आरोप, अफसर बोले- मामला कोर्ट में विचाराधीन

मुंबई में CJP नेताओं समेत 500 लोगों पर FIR; दिल्ली में भी 3 केस

जोरदार टक्कर के बाद धू-धूकर जली कार, स्कूटी भी आई आग की चपेट में; गाड़ी मालिक गायब

अभिषेक-वैभव ने कूटा, नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

Advertisment

Liquor Scam : ED की 29,800 पन्नों की चार्जशीट में आशीष श्रीवास्तव का नाम, 31 अफसरों के खाते सीज

Media Yodha Desk Mon, Dec 29, 2025

रायपुर : शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 29 हजार 800 पन्नों की चार्जशीट पेश की, जिसमें आबकारी विभाग के तत्कालीन डिप्टी कमिश्नर आशीष श्रीवास्तव का नाम जोड़ा गया है. ईओडब्ल्यू की चार्जशीट में उनका नाम शामिल नहीं था. हालांकि अब आशीष श्रीवास्तव की सुगबुगाहट तेज हो गई है. बताया जा रहा है कि सचिव कम आयुक्त आर संगीता के तीन जनवरी को छुट्टी से लौटने के बाद कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा मामले में आरोपी बनाए गए 31 अधिकारियों के खाते को सीज कर दिया गया है.

कुल 38.21 करोड़ रुपए की संपत्ति सीज की गई है. साथ ही उन अफसरों की खाते कार्रवाई में शामिल हैं, जिनकी पत्नियों के कहते में संदिग्ध ट्रांजेक्शन मिले हैं. बता दें कि ईओडब्ल्यू की चार्जशीट में 29 अफसर आरोपी बनाए गए थे. इनमें से 22 को 7 जुलाई 2025 को सस्पेंड कर दिया गया था. बाकी 7 रिटायर हो चुके हैं. हाल ही में आयुक्त निरंजन दास को भी गिरफ्तार किया गया है.

हंडी ने जांच में पाया है कि शराब घोटाले में अफसरों को करीब 90 करोड़ रुपए बांटे गए. इसमें पूर्व आयुक्त निरंजन दास को 18 करोड़ रुपए की रिश्वत दी गई. इकबाल खान को 12 करोड़, नोहर सिंह ठाकुर को 11 करोड़, नवीन प्रताप सिंह तोमर को 6.7 करोड़, राजेश जायसवाल को 5.79 करोड़, अनिमेष नेताम को 5.28 करोड़ और दिनकर वासनिक, गंभीर सिंह, अरविंद पटले, आशीष कोसम, अनंत सिंह, सौरभ बक्शी, प्रकाश पाल, गरीबपाल सिंह, मोहित जायसवाल को 2 करोड़ रुपए से अधिक की रिश्वत दी गई. आशीष श्रीवास्तव को भी 54 लाख रुपए दिए जाने के सबूत ईडी को मिले हैं.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन