4th October 2026

BREAKING NEWS

आज इन राशियों को मिल सकता है सफलता का मौका, जानें नौकरी, धन और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा दिन

पथरिया पुलिस ने सुलझाया अंधे कत्ल का मामला, उमरिया में महिला की हत्या का हुआ खुलासा

IFS अधिकारी पर पत्नी ने लगाए प्रताड़ना के आरोप, अफसर बोले- मामला कोर्ट में विचाराधीन

मुंबई में CJP नेताओं समेत 500 लोगों पर FIR; दिल्ली में भी 3 केस

जोरदार टक्कर के बाद धू-धूकर जली कार, स्कूटी भी आई आग की चपेट में; गाड़ी मालिक गायब

Advertisment

Raipur Hit And Run Case : पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह के बेटे की गिरफ्तारी, हिट एंड रन मामले में तेलीबांधा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Media Yodha Desk Wed, Jan 7, 2026

Raipur Hit And Run Case : राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। हिट एंड रन मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं वर्तमान भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह के बेटे लक्की सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को तेलीबांधा थाना पुलिस ने हिरासत में लेकर विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है।

बता दें कि यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है, जहां दो दिन पहले अग्रसेन धाम चौक के पास देर रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज अस्पताल में जारी है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, हादसे के समय कार स्वयं लक्की सिंह चला रहा था। कार में लक्की समेत 2 युवक और 2 युवतियाँ सवार थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और मुख्य आरोपी लक्की को हिरासत में लिया था। वहीं अन्य तीन लोग मौके से फरार हो गए।

पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई

तेलीबांधा थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ हिट एंड रन से जुड़ी धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही घटना के समय कार में मौजूद अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि पूरे मामले में कानून के अनुसार निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

पीड़ित की हालत गंभीर

उधर, हादसे में घायल बाइक सवार युवक की हालत को लेकर परिजन चिंतित हैं। डॉक्टरों के अनुसार युवक की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है और उसे विशेष निगरानी में रखा गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन